search

ITC के शेयरों में तेजी की हैट्रिक, क्या 400 रुपये तक जाएगा भाव? एक्सपर्ट ने दिया शेयरधारकों के हर सवाल का जवाब

deltin33 5 hour(s) ago views 811
  

आईटीसी के शेयरों में तेजी आई।



नई दिल्ली। जनवरी में बड़ी गिरावट दिखा चुके ITC के शेयरों में धीरे-धीरे तेजी लौट रही है और 18 फरवरी को लगातार तीसरे दिन यह स्टॉक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 330 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। खास बात है कि शेयरों ने 9 फरवरी के अपने 328 रुपये के हाई को तोड़ा है।

आईटीसी के शेयर (ITC Shares Price) 18 फरवरी को 326 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 330.80 रुपये का हाई लगा दिया। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर नए टैक्स लगाने जाने के बाद 1 जनवरी को आईटीसी के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी और शेयर 402 रुपये से फिसलकर फरवरी में 302 रुपये पर आ गए थे। ऐसे में सवाल है कि क्या आईटीसी के शेयरों ने निचला स्तर बना लिया है और अब यहां से तेजी आने की संभावना है। इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने अपनी राय रखी है।
ITC के शेयरों में आया ब्रेकआउट?

इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि ITC के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। स्टॉक ₹330.30 पर 1.49% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। दिन का उच्च स्तर ₹330.80 रहा, जो संकेत देता है कि शॉर्ट टर्म में मोमेंटम मजबूत हुआ है। वॉल्यूम भी सामान्य से बेहतर दिखाई दे रहा है, जो ब्रेकआउट की पुष्टि करता है।
ITC के शेयरों पर अगला टारगेट क्या?

एक्सपर्ट ने कहा है कि आईटीसी के स्टॉक ने ₹328–329 के आसपास के रेजिस्टेंस ज़ोन को पार किया है और VWAP (₹328.46) के ऊपर टिके रहना बुलिश संकेत देता है। डेली चार्ट पर हायर लो बनते दिख रहे हैं, जिससे ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। RSI भी मजबूती की ओर इशारा कर रहा है

निकट अवधि के टारगेट

अगर ₹328 के ऊपर मजबूती बनी रहती है तो
पहला लक्ष्य: ₹335
दूसरा लक्ष्य: ₹340

वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने आईटीसी के शेयरों पर BUY कॉल दी है लेकिन टारगेट प्राइस 420 से घटाकर 395 रुपये कर दिया है।

सपोर्ट लेवल

₹324–325 मजबूत सपोर्ट ज़ोन है। इसके नीचे कमजोरी आ सकती है।

कुल मिलाकर, FMCG सेक्टर में चल रही मजबूती का फायदा ITC को मिल रहा है। जब तक ₹324 के नीचे क्लोजिंग नहीं आती, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- उठापटक के दौरान करनी है शेयर बाजार में कमाई, तो इस ₹100 के स्टॉक पर लगाए दांव; लगा सकता है 40% की दौड़

डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर है, और यहां किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472968