search

पापा दुकान दे दो वरना... संपत्ति के चक्कर में उजड़ा घर, ससुर की हत्या कर दामाद फरार; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Chikheang 2 hour(s) ago views 582
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सूत्र, अल्हागंज/हरदोई। संपत्ति में हिस्सा न देने के कारण एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। घटना शाहजहांपुर के अल्लाहगंज में हुई, जहां ससुर अपनी बहन के साथ प्रसाद चढ़ाकर बाइक से लौट रहे थे। उनके कमर में एक रिवाल्वर भी लगी थी, लेकिन रास्ते में घात लगाए बैठे दामाद ने डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पूर्व कोटेदार अशोक बाबू अग्निहोत्री जो अल्हागंज के विकास नगर के निवासी थे। उनकी एक बेटी लक्ष्मी और बेटा श्यामसुंदर है। श्यामसुंदर रेलवे में नौकरी करता है। अशोक बाबू ने डेढ़ वर्ष पहले अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी पचदेवरा के ग्राम हथौड़ा निवासी मनमोहन उर्फ मन्नू से की थी। मनमोहन का परिवार दिल्ली में रहता है।

अशोक बाबू अल्हागंज में हाईवे के किनारे तीन दुकानों और संपत्ति के मालिक थे। मनमोहन उनमें से एक दुकान चाहता था, लेकिन नशे का आदी होने के कारण अशोक बाबू ने उसे दुकान नहीं दी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। अशोक बाबू की पुत्री लक्ष्मी पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी, जबकि मनमोहन दिल्ली में था।

मंगलवार की सुबह, अशोक बाबू अपनी बहन के साथ रामताल के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहे थे। उनकी रिवाल्वर कमर में लगी हुई थी। हथौड़ा मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे दामाद मनमोहन ने अशोक बाबू को रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जिसके बाद मनमोहन ने पहले से रखे डंडे से अशोक बाबू के सिर पर हमला कर दिया। बहन अलका ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी पीटा।

अशोक बाबू मौके पर गिर पड़े और मनमोहन भाग गया। अलका ने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद सभी लोग पहुंचे। अशोक बाबू के भांजे गोविंद मिश्र ने उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी फर्रूखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां उनकी मृत्यु हो चुकी थी। गोविंद ने बताया कि मामा की कमर में लगी रिवाल्वर अस्पताल में निकाली गई। सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने फोर्स के साथ पहुंचकर पूरी जानकारी ली और बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भतीजे का होना था तिलक

मंगलवार को घर में छोटे भाई कल्लू के बेटे भोलू का तिलक चढ़ना था। 19 फरवरी को मैनपुरी बरात जानी थी। घर में सब खुशी का माहौल था। तिलक वालों के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थी। सुबह आठ बजे फोन पर सूचना मिली कि दामाद ने ससुर की हत्या कर दी। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। तिलक की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई।

  

यह भी पढ़ें- UP में \“सुपरफास्ट\“ सफर! Ganga Expressway पर मिलेंगी ये 5 लग्जरी सुविधाएं; चालान से बचना है तो पढ़ें ये नियम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163481