search

श्रीनगर में NIA की बड़ी कार्रवाई: रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के घर पर मारा छापा, टेरर फंडिंग मामले में जुटाए सबूत

LHC0088 3 hour(s) ago views 884
  

NIA ने श्रीनगर में सेवानिवृत्त अधिकारी के घर छापा मारा



राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी के महजूर नगर इलाके में एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई सीमा पार से हथियारों व अवैध नशीले पदार्थां की तस्करी, टेरर फंडिंग और आतंकी भर्ती से संबधित मामले में की गई है।

इस मामले में एनआईए बीते दो वर्ष के दौरान जम्मू कश्मीर के बाहर पंजाब और दिल्ली में भी कई संदिग्ध तत्वों के ठिकानों की तलाशी ले चुकी है।

संबधित सूत्रों ने बताया कि एनआईए के एक दल ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की मदद से महजूर नगर के गुलशनाबाद इलाके में नजीर अहमद बट पुत्र फतेह बट के मकान की तलाशी ली। तलाशी की कार्रवाई लगभग तीन घंटे तक जारी रही।

इस दौरान एनआईए की टीम ने नजीर अहमद से भी कथित तौर पर पूछताछ की और उसके घर से कुछ डिजिटल उपकरणों , मोबाइल फोन व सिम कार्ड को जांच के लिए जब्त किया है। हालांकि, एनआईए ने इस बारे में कोई अधिकारिक बयान देर शाम गए तक जारी नहीं किया था।

सूत्रों ने बताया कि कृषि विभाग से सेवानिवृत्त नजीर अहमद के घर यह छापेमारी सीमा पार से हथियारों व अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी, टेरर फंडिंग और आतंकी भर्ती से संबधित वर्ष 2024 में दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। यह मामला एनआईए ने दिल्ली में 20 दिसंबर 2024 को दर्ज किया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161451