search

चाईबासा में टीचर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार

deltin33 2025-12-1 19:07:44 views 1254
  

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपित। (जागरण)



जागरण संवाददाता, चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टांड में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात घटित हुई। यहां अज्ञात अपराधियों द्वारा पारा शिक्षक मुकरु देवगम (उम्र 50 वर्ष) की पत्थर से कुचलकर एवं लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीण मुण्डा पुरनापानी से सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक मूल रूप से पुरना चाईबासा, टोला बारी पोखरी, थाना- मुफ्फसिल का निवासी था और सुन्डी सुरनियां में पारा टीचर के रूप में कार्यरत था।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक चाईबासा को अवगत कराया गया, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर अनु.पु.पदा. जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कांड के उद्भेदन के लिए त्वरित अभियान चलाया।
जंगल में छिपे थे आरोपित, तकनीकी इनपुट से 24 घंटे में गिरफ्तारी

हत्या के बाद आरोपी जंगल के बीहड़ इलाकों में छिपे हुए थे। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने 30 नवंबर को ग्राम केजरा से घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हड़िया/रासी पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मिलकर शिक्षक मुकरु देवगम पर पत्थर और डंडे से हमला कर हत्या कर दी।उनके स्वीकारोक्ति बयान पर पुलिस ने घटनाकालीन पहने कपड़े सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी

1. सोमा सुन्डी, उम्र 25 वर्ष, सा. पुरनापानी, थाना टोंटो
2. सीनू गौड़, उम्र 20 वर्ष, सा. पुरनापानी, टोला गोताम्पी (नन्दीगुटू)
3. मंगल कारोवा, उम्र 20 वर्ष, सा. पेरतोल, टोला गुटुबासा
जब्त सामान

. खून लगा पत्थर
. खून लगा लकड़ी का डंडा/कुंदा
. खून सने कंकड़-मिट्टी
. आरोपियों के घटनाकालीन कपड़े
छापामारी दल में शामिल अधिकारी

  • अनुपु.पदा. राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर),
  • पुअनि सुकुमार हेम्ब्रम (थाना प्रभारी, टोंटो),
  • पुअनि राकीन रंजन मिश्रा, पुअनि रणधीर कुमार,
  • पुअनि सिवास्टीयन मुर्मू,
  • हवलदार अशोक झा,
  • आ.193 ललित केरोबिन बाड़ा,
  • आ.564 रतिया उरांव (टोंटो थाना रिजर्व गार्ड)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557