IIT Bombay Apprentice 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार 28 फरवरी, 2026 तक अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड
- ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,300 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
IIT Bombay Apprentice 2026: कैसे करें अप्लाई
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के लिए आंसर-की, इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका |
|