search

युवक ने की दूसरी शादी, पता लगते ही आगबबूला हुई पहली पत्नी; ससुराल पहुंच किया जमकर हंगामा

deltin33 2026-2-17 17:56:49 views 866
  

प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुूलंदशहर)। एक युवक द्वारा चोरी चुपके दूसरी शादी करने की जानकारी होने पर पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद नवविवाहिता के स्वजन उसे लेकर वापस लौट गए। पुलिस ने जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।

नगर की तहसील चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वहां पर उसने कुछ वर्ष पूर्व बिना स्वजन को बताए एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। जिससे बेखबर युवक के स्वजन ने युवक का रिश्ता जंक्शन चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती से तय कर दिया। स्वजन के दबाव या फिर जान बूझकर युवक ने भी रिश्ते के लिए हां कर दी।

बीते तीन दिन पूर्व बकायदा रीति-रिवाज के साथ दूल्हा बरात लेकर दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। मंगलवार सुबह किसी तरह पहली पत्नी को युवक द्वारा शादी करने की बात पता चल गई। जिसके बाद वह युवक के घर पहुंची और स्वजन को जानकारी देने के बाद हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पाकर नवविवाहिता के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने कहा कि \“मुझसे कर लो निकाह,\“ युवक के इन्कार करने पर निगल लिया जहर

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और नवविवाहिता को वापस ले जाने और शादी का पूरा खर्चा देने पर समझौता हो गया। जिसके बाद नवविवाहिता स्वजन के साथ अपने घर चली गई। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इकार किया है।

यह भी पढ़ें- सब्जी खरीदने के विवाद में ठेली वाले की कार से कुचलकर हत्या  

यह भी पढ़ें- बिजनौर में म्यूजिक सिस्टम पर नाचने के दौरान बरातियों के दो गुट भिड़े, फायरिंग के बाद मची अफरातफरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131