IND vs NED मैच की Live Streaming की डिटेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Netherlands Live Streaming: टी20 विश्व कप 2026 के रोमांच के बीच भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ने के लिए तैयार है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच होने वाला ये मैच फ्री में देख सकते हैं?
IND vs NED मैच की Live Streaming की डिटेल्स
भारत और नीदरलैंड्स के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 18 फरवरी, बुधवार को खेला जाएगा।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप (IND vs NED Live streaming FREE Apps) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
IND vs NED Pitch Report: कैसा खेलेगी पिच?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है। यहां नई गेंद से पेसर्स को शुरुआत में मूवमेंट और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप और टर्न मिलने की संभावना है। आउटफील्ड काफी तेज है, इसलिए सेट होने के बाद बल्लेबाज यहाँ बड़े शॉट्स आसानी से खेल सकते हैं। ओस (Dew) की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
टी20 कप 2026 के लिए भारत बनाम नीदरलैंड की टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोएस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैचेट, मैक्स ओ\“डॉड, लोगन वैन बीक, टिम वैन डेर गुग्टेन, रोएलॉफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार
बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
तिलक वर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 चौके पूरे करने के लिए सिर्फ एक चौके की जरूरत है।
कुलदीप यादव को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट चाहिए।
ईशान किशन टी20 में 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं।
हार्दिक पांड्या को सभी टी20 मैचों में 6,000 रन पूरे करने के लिए 22 रन चाहिए।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: कैसे दोबारा T20 वर्ल्ड कप 2026 में टकराएंगे भारत-पाक? आसानी से पूरा समीकरण समझें
यह भी पढ़ें- NAM vs PAK: नामीबिया के हाथों उलटफेर का शिकार हुआ तो पाकिस्तान का क्या होगा? सुपर-8 का आसानी से समझें समीकरण |