search

हिमाचल विधानसभा में BJP विधायक ने पूछा भ्रष्टाचार का सवाल तो डिप्टी CM बोले- लाखों खर्च आएगा, इसे विड्रॉल कर लें

LHC0088 5 hour(s) ago views 841
  

भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायक ने भ्रष्टाचार से जुड़ा एक प्रश्न पूछा तो डिप्टी सीएम ने इसे विड्रो करने का आग्रह कर दिया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सहकारी सभाओं के पंजीकरण व इसमें हुई अनियमितताओं की जांच से जुड़े प्रश्न के उत्तर में कहा कि सदस्य ने जो प्रश्न पूछा है, उसका उत्तर तैयार करने में लाखों रुपये का खर्च आएगा।

जवाब आने में कागजों का भंडार लग जाएगा। सहकारी सभाओं में इतनी ज्यादा अनियमितताएं हुई हैं, जिससे इसका जवाब तैयार करने में काफी खर्च आएगा। उन्होंने भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर से आग्रह किया कि वे इस प्रश्न को विड्रो कर लें। उन्हें यदि किसी संबंधित मामले की जानकारी चाहिए तो उन्हें मुहैया करवा देंगे।
समय ले लो, सवाल विड्रॉल नहीं होगा

विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सवाल विड्रो नहीं किया जाएगा। सरकार इसका जवाब तैयार करने के लिए जितना मर्जी समय ले सकती है। इस सत्र में यदि जवाब नहीं देना है तो अगले सत्र में दें। सरकार की मर्जी है जब तक हम यहां हैं तब तक इसका जवाब दे दें।   
सरकार की मंशा छुपाने की नहीं

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा छुपाने की नहीं है। जवाब विस्तृत है, इसे तैयार करने में समय लग रहा है, इसलिए वह सदस्य से आग्रह कर रहे थे।
600 सरकारी भवन पड़े हैं खाली

उधर, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 600 सरकारी भवन खाली पड़े हुए हैं। अभी तक सरकार को यह जानकारी प्राप्त हो चुकी है। इसका आंकड़ा इससे भी ज्यादा है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि इसी सत्र में यह जानकारी एकत्र कर सदन में दी जाएगी।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला मुख्यालयों से यह रिकॉर्ड जल्द आना चाहिए। यह सरकार के पक्ष का सवाल है। एक तरफ भवन खाली पड़े हुए हैं दूसरी तरफ कई कार्यालय निजी भवनों में चल रहे हैं और सरकार हर महीने इसका लाखों में किराया दे रही है।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगों के लिए आरक्षित 1459 पद रिक्त, फिर भी क्यों नहीं हो रही भर्ती? मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

यह भी पढ़ें: \“विधायकों की फोन कॉल नहीं सुनते अधिकारी\“, कांग्रेस MLA ने उठाया मामला; विधानसभा अध्यक्ष बोले- सभी के नाम बताएं
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161403