search

रात में घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-11-17 20:07:33 views 744
  

गोली मारकर युवक की हत्या



संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंड गांव से पूरब चौसा नहर पुल पर रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक  दिनारा थाना निवासी कलेक्टर यादव के 20 वर्षीय पुत्र सुधीर यादव बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम भेज दिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं घटनास्थल से तीन गोली का खोंखा तथा एक जीओ का सिम बरामद किया है। साथ ही मृतक की बाइक भी जब्त कर ली गई है, जिसे घटनास्थल के थोड़ा आगे खड़ा पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  
खाना खाने के बाद घर से निकला

जानकारी के अनुसार सुधीर यादव रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था। जहां कुंड गांव से पूरब चौसा नहर पुल पर पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसके छाती, पेट तथा बगल में तीन गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।  

स्थानीय लोगों द्वारा सुबह में टहलने के दौरान देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।     घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संकेत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।  

जांच के लिए विशेष टीम गठित

उन्होंने बताया कि विशेष टीम गठित कर हत्या से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच किया जाएगा। मृतक के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक किसी प्रकार के विवाद, लड़ाई-झगड़े या रंजिश का मामला सामने नहीं आया है। जिसके कारण हत्या का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।  

उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और बरामद खोखों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जिसमें हत्या से पहले मृतक की कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और उसके परिचितों से बातचीत की भी जांच की जाएगी।  

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से दिनारा और आसपास के गांवों में आक्रोश व्याप्त है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है । स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि सुधीर हत्याकांड में जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162844