cy520520 • 2025-12-4 19:10:22 • views 368
Rajasthan Jail Prahari admit card 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान जेल प्रहरी की फिजिकल परीक्षा (PET/PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान जेल प्रहरी की लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jail.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 04 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jail.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब \“Rajasthan Jail Prahari admit card 2025\“ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: UP PET Result 2025 Live: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जल्द होगा जारी, 19 लाख से अधिक कैंडिडेट्स का इंतजार होगा खत्म |
|