search

जब आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे Salim Khan, नहीं भर पाए थे बेटे Salman Khan की स्कूल फीस

Chikheang 3 hour(s) ago views 596
  

जब बेटे सलमान की स्कूल फीस नहीं भर पाए थे सलीम खान



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज राइटर सलीम खान हिंदी सिनेमा के उन लेखकों में शुमार रहे हैं, जिन्होंने अपना करियर अपने दम पर बनाया। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लिखा। जंजीर से लेकर शोले जैसी फिल्मों को लिखने का क्रेडिट सलीम खान को ही जाता है।

सलीम खान (Salim Khan) फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और सभी दुआएं कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं (Salim Khan Hospitalized)। पर सलीम खान के बारे में क्या आप जानते हैं कि वो एक वक्त पर आर्थिक तंगी का शिकार हुए थे।
जब सलीम खान हुए आर्थिक तंगी का शिकार

90 साल के सलीम खान ने हिंदी सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया वो मुकाम बेहद कम राइटर्स और फिल्म लेखकों को हासिल हुआ है।

  

ये वही सलीम खान हैं जिन्होंने एक वक्त पर हीरो से ज्यादा फीस ली थी और इन्हीं सलीम खान के जीवन में एक ऐसा वक्त आया, जब वो आर्थिक तंगी का शिकार हुए थे। सलीम खान के जीवन में ऐसा वक्त आया जब वो बेटे सलमान खान की स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे।

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल से बाहर आए Rajpal Yadav, सलमान खान ने की मदद, क्या है Viral Video का सच?
सलमान के स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे सलीम खान

खुद सलमान ने द कपिल शर्मा शो में इस बात का जिक्र किया था। सलमान खान (Salman Khan) ने बताया था कि, जब सलमान चौथी कक्षा में पढ़ते थे तो उस वक्त खान खानदान में पैसों की तंगी आई थी। इसके चलते सलमान के प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया था।

  

सलमान ने बताया कि, उनके परिवार में उस वक्त पैसों की कमी चल रही थी। इसी बीच एक दिन स्कूल की प्रिंसिपल ने सलमान की फीस ना भर पाने के चलते स्कूल से उन्हें बाहर कर दिया था। सलमान की फीस पूरी नहीं भरी थी तो सलमान स्कूल से बाहर हो गए और प्रिंसिपल ने कहा कि, जाओ अब जाकर झंगा लगाने वाले पोल के नीचे खड़े हो जाओ।

  

इस बीच सलमान के पापा सलीम खान वहीं से गुजरे तो उन्होंने पूछा कि क्या हुआ, यहां क्यों खड़े हो? इस पर सलमान ने कहा कि, पता नहीं पापा, प्रिंसिपल ने मुझे यहां इस फ्लैग पोल के नीचे खड़े होने के लिए क्यों कहा है।
स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए थे सलीम खान

सलमान की बातें सुनकर सलीम खान तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए और जब वो वहां पहुंचे तब उन्हें पता चला कि मामला फीस से जुड़ा हुआ है।

इसके बाद सलीम साहब ने प्रिंसिपल से कहा कि, फीस नहीं भरी तो इसकी जानकारी मुझे नहीं थी लेकिन आपको बच्चे को ऐसे क्लास के बाहर नहीं खड़ा करना चाहिए था। मैं इस वक्त थोड़ी आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं। अगर आप सजा देना चाहते हैं तो मुझे दें, बच्चे को नहीं। ये कहने के बाद सलीम साहब खुद जाकर फ्लैग पोल के लिए खड़े हो गए थे।

  

हालांकि बाद में सलीम खान ने खुद बेटे सलमान की फीस भरी। सलमान अपने पिता सलीम खान के बेहद क्लोज रहे हैं। हमेशा उन्होंने अपने पिता से करियर को लेकर सलाह भी ली है। सलमान आज चाहे जितने बड़े स्टार हों, लेकिन पापा सलीम के लिए वह आज भी बच्चे की तरह ही हैं।

यह भी पढ़ें- Salim Khan Hospitalized: 90 साल के सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान खान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163296