search

IBPS Clerk Prelims Result 2025: जल्द जारी होगा क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां ibps.in से कर सकेंगे डाउनलोड

deltin33 2025-11-11 20:37:31 views 1116
  

IBPS Clerk Prelims Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से आयोजित क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देख और डाउनलोड सकेंगे। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद

रिजल्ट जारी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य व वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंकों के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: IPPB Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एसोसिएट के पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए मौका
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521