search

शाहजहांपुर के वीरेश हत्याकांड में तीन भाई-पिता समेत पांच गिरफ्तार, 13 बीघा जमीन के लिए की थी हत्या

LHC0088 3 hour(s) ago views 644
  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। भूमि बंटवारे के विवाद में वीरेश सिंह की हत्या करने के आरोपित उनके तीन भतीजे व दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गढ़िया रंगीन के खमरिया गांव निवासी वीरेश सिंह अपने भतीजे प्रशांत सिंह के साथ चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी में रहते थे।

यहां जमौर औद्योगिक क्षेत्र में फ्लोर मिल चलाते थे। रविवार को वीरेश व प्रशांत अपने गांव गए थे। गांव से कुछ दूरी पर वीरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रशांत ने पुलिस को बताया था कि भाई संजीत, प्रदीप, विपिन, पिता अवधेश व चाचा नरेश से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।

जिस वजह से इन लोगों ने पहले थार से उसकी कार में टक्कर मारी फिर चाचा वीरेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रशांत को भी गाड़ी से कुचने का प्रयास किया था।

प्रशांत ने बताया कि 13 बीघा बाग पिता के नाम पर खरीदा था। रुपये एक व्यक्ति से उधार लेकर दिए थे लेकिन पिता व भाई रुपये वापस नहीं कर रहे थे। रुपये मांगने पर रंजिश मान रहे थे। जिस वजह से हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों आरोपित गिरफ्तार कर लिए।
पुलिस को गुमराह करता रहा अवधेश

अवधेश पुलिस को कई घंटे तक गुमराह करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि थी वह विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचा था जबकि प्रशांत ने पुलिस को सच्चाई बता दी। कहा पिता अवधेश हत्या के समय मौके पर ही मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161253