search

मुर्शिदाबाद हिंसा में मुख्य साजिशकर्ता ओवैसी की पार्टी का नेता गिरफ्तार, सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ का मामला दर्ज

Chikheang 2026-1-18 16:56:33 views 862
  

मुर्शिदाबाद हिंसा में एआइएमआइएम का नेता गिरफ्तार। (एएनआई)



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में पिछले दो दिनों में हुई हिंसा में पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के नेता मतिउर रहमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार एआइएमआइएम नेता ही हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और हमले का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक सनी राज ने बताया कि पुलिस को डिजिटल व इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हिंसा के वीडियो के माध्यम से मतिउर रहमान के संबंध में जानकारी मिली। कई वीडियो देखने के बाद उसकी पहचान की गई है। बेलडांगा के बरुआ चौराहे पर हुई हिंसा में मतिउर रहमान शामिल था। वही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहा था। उसने कई लोगों पर हमला भी किया।
पहले भी मतिउर का नाम आ चुका है सामने

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब एआइएमआइएम नेता पर हिंसा फैलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। मतिउर रहमान का नाम पहले भी हिंसा की कई घटनाओं में सामने आ चुका है।

बता दें कि झारखंड में बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की मौत और बिहार में एक अन्य मजदूर की पिटाई की घटना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने बेलडांगा में शुक्रवार और शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और रेल मार्ग जाम करने के साथ सरकारी संपत्तियों व वाहनों में तोड़फोड़ की थी। रविवार को इलाके में शांति कायम रही।

तृणमूल ने इस हिंसा के पीछे भाजपा व जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर का हाथ होने के आशंका जाहिर की थी। दूसरी तरफ पार्टी नेता की गिरफ्तारी के संबंध में एआइएमआइएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- West Bengal: मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 13 आरोपित; पित्रा-पुत्र की हुई थी हत्या
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168803