search

गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई, ईरान से आ रही नाव से 200 किलो ड्रग्स जब्त; दो गिरफ्तार

Chikheang 2 hour(s) ago views 423
  

गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड का संयुक्त ड्रग्स अभियान



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड की टीम ने एक बार फिर समुद्र के रास्ते गुजरात में ड्रग्स की तस्करी करने की तस्करों की योजना को नाकाम कर दिया है।

गुजरात ATS ने पोरबंदर के पास भारतीय जलक्षेत्र में 200 kg ड्रग्स के साथ एक मछली पकड़ने वाली नाव पकड़ी गई है। इस जॉइंट ऑपरेशन में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुजरात ATS और इंडियन कोस्ट गार्ड की एक टीम ने इस सूचना के आधार पर निगरानी रखी थी कि समुद्र के रास्ते गुजरात में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है।
गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड का संयुक्त ड्रग्स अभियान

पेट्रोलिंग के दौरान, पोरबंदर के पास भारतीय जलक्षेत्र में एक संदिग्ध नाव देखी गई। इसकी तलाशी के दौरान, इसमें 200 kg ड्रग्स मिले।

यह मछली पकड़ने वाली नाव ईरान से आई थी और इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स को गुजरात या देश के दूसरे तटीय इलाकों में उतारने की योजना बना रही थी।

इस नाव को 200 kg ड्रग्स के साथ जब्त कर लिया गया है। साथ ही, ड्रग्स ले जा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की गई है। हालांकि, गुजरात ATS दोपहर बाद सही जानकारी जारी करेगी।
दो तस्कर अब्दुल मजीद और अब्दुल सत्तार हिरासत में

गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड ने एक जॉइंट ऑपरेशन में पोरबंदर के पास इंटरनेशनल समुद्री बॉर्डर से बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स जब्त किया है।

गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी के मुताबिक, ATS SP के.के. पटेल को इंटेलिजेंस मिली थी कि ईरान का हाजी फिदा पंजाब के तस्करों को ड्रग्स भेजने का प्लान बना रहा है. यह डील 15-16 की रात को पोरबंदर से करीब 140 नॉटिकल मील दूर होनी थी।

इस जानकारी के आधार पर ATS और कोस्ट गार्ड की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक छोटी स्पीडबोट को रोका। बोट से अब्दुल मजीद और अब्दुल सत्तार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से संदिग्ध सफेद केमिकल वाले 203 पैकेट और एक फोन बरामद हुआ।

फिलहाल, इस मात्रा की FSL जांच और गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है, साथ ही गुजरात में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नज़र रखी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163272