LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 812
NIFT Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 08 फरवरी को आयोजित (NTA NIFTEE 2026) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
NIFTEE Answer Key: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की
एनटीए ने (NTA NIFTEE 2026) की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर \“LATEST NEWS\“ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद \“Candidate Activity\“ सेक्शन पर क्लिक करके आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
इस दिन तक दर्ज करें आपत्ति
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी, 2026 रात 11.50 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज करने के लिए केवल दो दिनों का ही समय है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति जरूर दर्ज कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: IIT Bombay Apprentice 2026: ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई |
|