search

Barabanki Murder: हत्‍या से पहले बॉबी ने की थी करीबी से बात, STF की नजर में संदिग्ध

LHC0088 3 hour(s) ago views 253
  



निरंकार जायसवाल, बाराबंकी। शोएब उर्फ बॉबी हत्याकांड की दुस्साहसिक वारदात की पहेली अभी सुलझती नहीं दिख रही है। पुलिस का दावा है कि हत्या से पहले बाबी ने मोबाइल फोन पर करीबी व्यक्ति से बात की थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के अध्ययन और हत्या की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस के शक की सूई बॉबी के करीबियों पर घूम रही है। सीसी फुटेज में चिन्हित वाहनों की तलाश में पुलिस टीमें लखनऊ और सुलतानपुर में हैं। स्पेशल टास्क फोर्स दो संदिग्धों के इर्दगिर्द पहुंच गई, जिसकी विभाग में आम चर्चा है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर कोई भी कुछ कहने से कतरा रहा हैं।

मुख्तार अंसारी के करीबी बॉबी की 13 फरवरी की दोपहर करीब सवा एक बजे शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी। हत्या उस समय की गई जब बाबी लखनऊ से अकेला कार चलाकर बाराबंकी कचहरी आ रहा थ। कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाने वाली यह वारदात पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसका राजफाश बड़ी चुनौती है।जिले की पांच टीमों के साथ एसटीएफ भी लगी हैं।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ कुछ संदिग्ध के इर्द गिर्द हैं। उधर स्थानीय पुलिस सीसी फुटेज और मृतक के मोबाइल की सीडीआर पर होमवर्क कर रही है। शूटर किधर से आए किस रास्ते से भागे। काल डिटेल व आपराधिक इतिहास के दृष्टिगत पुलिस ने बाबी के चालक खुर्शीद सहित करीब 12 लोगों से पूछताछ की, जिसमें बाबी पर मुकदमा दर्ज कराने वाले भी शामिल हैं।

जिन परिस्थितियों में हत्या हुई, इस साजिश में करीबी का शामिल होना बताया जा रहा है। पुलिस को अभी साक्ष्य के तौर पर ठोस इनपुट नहीं मिला है, कि आखिर वह कौन करीबी है जो शामिल है। पुलिस पीड़ित परिवार से भी विवेचना में मदद की अपील कर रही है।



सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध वाहनों की तलाश में लखनऊ व सुलतानपुर टीमें भेजी गई है। काल डिटेल में बाबी की अंतिम बात उसके करीबी से हुई थी। पुलिस संभावित हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच में मदद के लिए पीड़ित परिवार से भी अपील की गई है। पुलिस जल्द ही अहम निष्कर्ष तक पहुंचेगी।- अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक-बाराबंकी

यह भी पढ़ें- शूटर शोएब अहमद के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, यातायात रोका
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161253