search

आगरा के कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग, धुएं के काले गुबार से घबराए लोग; पांच दमकलों ने पाया काबू

cy520520 2026-2-17 13:26:38 views 934
  

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां।



संवाद सूत्र, जागरण-फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के गांव गेहनू स्थित रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय कोल्ड स्टोरेज की विद्युत लाइन चेक की जा रही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना गुबार उठने लगा।
कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वह काबू में नहीं आ सकी। इसके बाद सूचना पर फतेहाबाद और आगरा से दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
पांच दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

कोल्ड स्टोरेज के स्वामी अमरसिंह राना ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में करीब 50 बोरी आलू रखे हुए थे, जो आग में जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725