search

NPCI ने एआई इम्पैक्ट समिट में आए विदेशी मेहमानों को प्रदान की वॉलेट सुविधा, UPI से कर सकेंगे भुगतान

Chikheang 3 hour(s) ago views 300
  

एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के लिए यूपीआई वन व‌र्ल्ड वॉलेट सेवा उपलब्ध होगी।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को घोषणा की कि एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के लिए यूपीआई वन व‌र्ल्ड वॉलेट सेवा उपलब्ध होगी। इस पहल के माध्यम से भारत आने वाले विदेशी यात्री अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षित और वास्तविक समय में यूपीआई भुगतान कर सकेंगे।

विदेशी यात्री भारतीय मोबाइल नंबर या बैंक खाते के बिना भी इस वॉलेट सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। एनपीसीआई ने कहा, कि यूपीआई वन व‌र्ल्ड वॉलेट नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकृत पीपीआई जारीकर्ताओं के माध्यम से और भारत मंडपम में स्थित एनपीसीआई पवेलियन (हाल 14, स्टाल संख्या 14.16) में उपलब्ध है।

विदेशी यात्री विभिन्न भुगतान विधियों का उपयोग करके वॉलेट में राशि लोड कर सकते हैं और पीपीआई-यूपीआई ऐप के माध्यम से यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके लेनदेन कर सकते हैं। इससे नकदी ले जाने या विदेशी मुद्रा विनिमय की जटिलताओं से निपटने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

यह भी पढ़ें- AI समिट के चलते VVIP मूवमेंट से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, 12 से अधिक जगहों पर जाम; लोगों को हुई परेशानी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162981