search

बिहार में आज से शुरू होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी

Chikheang 2026-2-17 04:25:50 views 1232
  

मैट्रीक परीक्षा को लेकर चैपमैन स्कूल में डेस्क पर रौल नंबर चस्पा करते कर्मी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के 82 केंद्रों पर 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। इसमें 67,297 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। अबकी बार भी छात्र की तुलना में छात्राएं अधिक परीक्षा दे रही हैं। परीक्षा में 30944 छात्र और 36353 छात्राएं हैं। परीक्षा के दौरान थ्री स्टेप तलाशी ली जाएगी।

परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की ही सघन तलाशी होगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए महिला केंद्राधीक्षक एवं महिला वीक्षक होंगी। जूता मोजा पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर ही आना है। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी। वहीं सीसीटीवी से भी निगरानी होनी है।

वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं कड़ाई के साथ संचालन के लिए डीएम व जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालनेवाले असामाजिक तत्चों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भी निदेश दिया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति जोनल, सब जोनल तथा सुपर जोनल स्तर पर की गई है।

साथ ही, परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी के अलावा महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं परीक्षा के दौरान एक बेंच पर दो ही परीक्षार्थी बैठेंगे। साथ ही प्रश्नपत्र का बंडल परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने, दो छात्रों के हस्ताक्षर के बाद खोला जाएगा। वहीं परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व होगा बंद

मैट्रिक परीक्षा दो पाली में हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संपन्न होगी। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा भवन में प्रवेश कर लेना अनिवार्य होगा। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न 9:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

इसके बाद विलंब से आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे। एक मिनट की देरी भी परीक्षार्थियों को भारी पड़ सकता है। परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को सुबह सात बजे तक पहुंचना है।
जूता मोजा पहनकर आने वाले परीक्षार्थी को नहीं मिलेगा प्रवेश

जूता माेजा पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर ही आना होगा। सभी केंद्राधीक्षक को इस संबंध विशेष निर्देश दिया गया है। किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी चप्पल में रहेंगे। उधर, परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं रहेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244