search

उत्तरकाशी में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, चार युवक हुए घायल; दो हायर सेंटर रेफर

cy520520 Yesterday 16:26 views 626
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, पुरोला (उत्तरकाशी)। बीते रविवार देर रात नौगांव से पुरोला आ रहा बोलेरो वाहन सौंदाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा तहसील मुख्यालय पुरोला से नौगांव मोटर मार्ग किमी सात पर सौंदाड़ी के पास हुआ, जिसमें सवार चारों युवक घायल हो गए।

चार में से दो घायलों को गंभीर स्थिति पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते, रविवार रात करीब 10:45 बजे नौगांव से पुरोला आ रहा बोलेरो वाहन सौंदाड़ी पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें सवार चारों युवक घायल हो गए।  

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया।

हादसे में हिमांशु रावत पुत्र मनेाज रावत निवासी ग्राम कुनार मोरी, रितिक रावत पुत्र किनाब सिंह रावत निवासी ग्राम सालरा मोरी, चुनू पुत्र प्रताप कुंवर निवासी ग्राम भितरी मोरी व अभिषेक पुत्र नामालूम निवासी ग्राम कोट गांव मोरी घायल हो गए।

इनमें से गंभीर स्थिति को देखते हुए रितिक रावत व अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

यह भी पढ़ें- रुड़की गंगनहर कार हादसा : घर जाने की जल्दी में दो दोस्तों की हुई मौत, तेज रफ्तार बनी काल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652