search

घर में शहनाई, जेल में तन्हाई: 4 रातें और कालकोठरी में बिताएंगे Rajpal Yadav, 16 फरवरी को होगी घर वापसी?

deltin33 Yesterday 16:57 views 767
  

राजपाल यादव को कोर्ट से नहीं राहत, अब 16 फरवरी को सुनवाई



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। तकदीर के खेल ने 9 करोड़ के कर्ज के चलते कॉमेडी किंग को जेल पहुंचा दिया है। जिस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल ने कर्ज लिया, उसे ना चुका पाने के चलते राजपाल फिलहाल मुश्किल वक्त में और ऐसे में इंड्स्ट्री के लोग अब धीरे-धीरे राजपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेता राजपाल यादव पर कोर्ट से फैसला आ गया है।
कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav Case Verdict Updates) को कोर्ट की तरफ से जो फैसला सुनाया गया उसके चलते अभिनेता को फिलहाल राहत नहीं मिली है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि कम से कम दो दर्जन मौकों पर राजपाल यादव ने बयान दिया कि वो अपना वादा पूरा करेंगे और पैसे देंगे, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे।

यह भी पढ़ें- जेल की सलाखों में खुला Rajpal Yadav की \“किस्मत\“ का ताला; तिहाड़ में बंद \“छोटा डॉन\“ को मिली करोड़ों की डील!

  

दिल्ली हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख यानि सोमवार का दिन तय किया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा, जब मैं फाइल देख रहा था, तो बहुत सी ऐसी बातें थीं जिनके बारे में हमें पता भी नहीं था। उन्होंने पहले ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। वैसे भी, हम सोमवार को इस सब पर बातचीत करेंगे।  

इसके अलावा कोर्ट ने राजपाल को फटकार भी लगाई और कहा कि, आप जेल इसलिए गए, क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया। कुल मिलाकर, फ‍िलहाल राजपाल यादव को चार रातें और त‍िहाड़ जेल में ब‍ितानी होंगी।
भतीजी की शादी में शामिल होना चाहते हैं राजपाल

आपको बता दें कि राजपाल के घर में शादी है। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है और ऐसे में राजपाल यादव अपनी भजीती (Rajpal Yadav Neice Wedding) की शादी में जाना चाहते हैं। राजपाल के परिवार को और उनके भाई को उम्मीद है कि वो जेल से रिहा होकर आएंगे और भतीजी की शादी में शामिल जरूर होंगे।

  

खुद राजपाल के भाई ने इस पर बात करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भाई जल्द से जल्द रिहा होकर घर आए, क्योंकि घर में जश्न का माहौल है। राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी को बताई जा रही है। अब अगर 16 फरवरी को राजपाल को बेल मिलती है, तो वो घर की शादी में शामिल जरूर हो पाएंगे।
क्या है 9 करोड़ का मामला?

आपको बता दें कि साल 2012 राजपाल यादव (Rajpal Yadav Film) ने एक फिल्म को डायरेक्ट किया था, जिसका नाम था अता पता लापता। इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने अच्छी खासी रकम उधार ली थी। फिल्म के लिए राजकुमार ने दिल्ली की एक कंपनी से 5 करोड़ का कर्ज लिया था।

वादे के मुताबिक राजकुमार वो कर्ज चुका नहीं पाए। इसके बाद से कर्ज देने वाली कंपनी ने राजपाल यादव पर केस ठोक दिया। राजपाल ने राशि चुकाने के लिए जो चेक दिए वो बाउंस (Rajpal Yadav Check Bounce Case) हो गए। इसके चलते राजकुमार पर 7 अलग-अलग केस दर्ज कराए गए। इसके बाद बीते 14 सालों में राजपाल दो बार जेल भी (Rajpal Yadav Jail) गए और इसी केस के चलते तीसरी बार राजपाल सलाखों के पीछे पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के सरेंडर के बाद पहली बार बोलीं पत्नी राधा, बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर दिया ये बयान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069