search

हरियाणा में पेंशनभोगियों की मौज, अब खाते में आएंगे 3200 रुपये; सीएम सैनी ने लागू की ₹200 की बढ़ोतरी

deltin33 Yesterday 16:57 views 571
  

हरियाणा में सभी पेंशनों में 200 रुपये मासिक की बढ़ोतरी लागू हो गई है (फोटो: जागरण)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कड़े रुख के बाद सामाजिक न्याय एवं अंत्योदय कल्याण विभाग ने सभी तरह की पेंशन में 200 रुपये मासिक की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर को बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये मासिक करने की घोषणा की थी और यह एक नवंबर से दी जानी थी।

सामाजिक न्याय एवं अंत्योदय कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए जाने के चलते पात्र लोगों को बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिल पाई थी। उनके खातों में सिर्फ तीन हजार रुपये मासिक के हिसाब से पेंशन डाली जा रही थी। अब अगले दो दिनों के भीतर सभी पात्र लोगों के खातों में नवंबर, दिसंबर और जनवरी की 200 रुपये मासिक की दर से बढ़ी हुई पेंशन 600-600 रुपये भेज दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में कड़ी नाराजगी जताते हुए आदेश दिए कि किसी भी व्यक्ति की पेंशन नहीं रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति की पेंशन रोकी गई है, भले ही उसके पीछे कोई भी कारण रहा होगा, उसे तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए।

नायब सिंह सैनी ने बुधवार की रात को अपने निवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति की पेंशन रोकी जानी है अथवा काटी जानी है, उसके मोबाइल फोन पर संदेश भेजा जाेगा। इस संदेश में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख करना होगा कि संबंधित व्यक्ति की पेंशन क्यों रोकी गई है अथवा क्यों काटी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे मोबाइल पर भेजे जाने वाले संदेश में लोगों को निर्धारित समय अवधि में अपने दस्तावेज जमा कराने के लिए कहें। अगर दस्तावेज पूरे नहीं होते तो भी कोई कार्रवाई की जाए। उन्होंने सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि भविष्य में पेंशन संबंधी कोई भी शिकायत आई तो इसकी जवाबदेही उनकी होगी।

बता दें कि इनेलो ने 20 फरवरी को पंचकूला और कांग्रेस ने 15 फरवरी को रोहतक में बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में आंदोलन करने की घोषणा कर रखी है। इनेलो के आंदोलन की बागडोर स्वयं पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला व कांग्रेस के आंदोलन की बागडोर रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा संभाले हुए हैं।

इनेलो व कांग्रेस के इस आंदोलन से पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सख्ती काम कर गई और राज्य के 21 लाख लोगों को बढ़ी हुई पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनवरी माह के लिए बढ़ी हुई 200 रुपये की राशि पात्र लोगों के खातों में भेज दी गई है, जबकि दिसंबर माह की राशि शुक्रवार तक और नवंबर माह की राशि सोमवार तक हर हाल में लोगों को खातों में पहुंच जाएगी।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के संयोजक सतीश खोला ने दावा किया कि राज्य में किसी भी व्यक्ति की पेंशन नहीं रोकी गई है। फिलहाल विभाग के पास कोई पेंशन होल्ड नहीं है। यदि किसी पेंशन में कोई त्रुटि होगी तो भविष्य में संबंधित लोगों को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी जाएगी।

सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को बैठक में कुछ केस संदिग्ध मानकर रोके गए थे। यह लोग वे थे, जिन्होंने अपनी आइटीआर भरी हुई है। कुछ केस ऐसे भी हैं, जिनके दस्तावेज जैसे आधार अपडेट नहीं हैं। कुछ केस बैंक खातों के अपडेट नहीं होने से जुड़े हैं तो कुछ के फोन नंबर बदल गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों की कोई बात नहीं सुनी और उन्हें सख्त आदेश दिए कि हर स्थिति में पहले सबकी पेंशन जारी की जाए, उसके बाद त्रुटियों को ठीक करने का काम होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470075