LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 791
Hardik-Kuldeep Fight: हार्दिक-कुलदीप के बीच क्यों हुआ झगड़ा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik-Kuldeep Fight Video: भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रन से हराया और सुपर-8 में अपनी जगह बनाई। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के रियल हीरो ईशान किशन रहे, उन्होंने बल्ले से 77 रन की पारी खेलकर टीम को 175 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मैच खत्म होने के बाद जहां हर कोई जश्न मना रहा था, तो वहीं, बीच मैदान भारतीय टीम के खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव आपस में बहस कर रहे हैं, जबकि रिंकू-सूर्या बीच बचाव करते दिख रहे हैं।
Hardik-Kuldeep Fight: हार्दिक-कुलदीप के बीच क्यों हुआ झगड़ा?
दरअसल, मैच के दौरान कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बाउंड्री लाइन पर शाहीन अफरीदी का आसान-सा कैच छोड़ दिया था। 18वें ओवर में हार्दिक की दूसरी गेंद पर शाहीन ने स्लॉग खेलने की कोशिश की थी और गेंद ऊंची गई थी। कुलदीप गेंद के नीचे अच्छी तरह सेट थे, लेकिन आखिरी पल में एकाग्रता की कमी के कारण गेंद उनके हाथों से छिटककर सीधे बाउंड्री के पार गिरी और बल्लेबाज के खाते में 6 रन आए। इससे ठीक पिछली गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन भी कैच नहीं पकड़ पाए थे। लगातार दो मौके हाथ से निकलने पर गेंदबाज हार्दिक पांड्या नाराज दिखे।
मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तब हार्दिक को कुलदीप से बहस करते देखा गया। कप्तान सूर्या भी कुलदीप पर झल्लाते नजर आए। इस दौरान तिलक वर्मा के चेहरे पर चिंता दिख रही थी, जबकि रिंकू सिंह ने माहौल को शांत करने की कोशिश की।
HARDIK WAS ANGRY 🤣🤣🤣#INDvsPAK #India #win #hardik #virat pic.twitter.com/RTTd14REEq— LUCKY RAJ (@luckyhuckere) February 15, 2026
वीडियो देखकर ये माना जा रहा है कि हार्दिक काफी नाराज थे। कुलदीप अगर वो कैच पकड़ लेते तो मैच उसी समय खत्म हो जाता। इसके बजाय उनके बॉलिंग खाते में 6 रन जुड़े और अतिरिक्त गेंदें फेंकनी पड़ीं। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक का विकेट लेकर हार्दिक ने भारत की जीत पक्की की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ये साबित किया कि वह मैच फिनिश करने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: महाशिवरात्रि पर दिखी \“किशन\“ लीला, कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त अंदाज में धोया
यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: \“बल्ला मार-मारकर तोड़ डाला टीवी...\“, भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल |
|