search

Jharkhand News: मेले में गोलगप्पे खाने से 25 से अधिक बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पलामू रवाना

Chikheang 2026-2-16 14:56:57 views 531
  

झारखंड में गोलगप्पे खाने से 25 बच्चे बीमार। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, पांकी (पलामू)। पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका इलाके में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 25 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत है। अधिकांश बच्चों का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही कराया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। एंबुलेंस भी भेजी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, द्वारिका के रघुआखाड़ में महाशिवरात्रि के मौके पर मेला लगा था। मेले में द्वारिका, यादव टोला, जमुआटांड़ समेत आसपास के गांवों के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था।

रविवार रात से एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह कई बच्चों की स्थिति और खराब हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांकी को सूचना दी।
अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

द्वारिका निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेले में गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के कई अन्य बच्चे भी बीमार पड़े हैं।

इधर, पांकी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ ग्रामीण अपने स्तर पर भी बच्चों का इलाज करा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- Dhanbad Mayor Chunav: महाशिवरात्रि पर बराती बनकर घूमते रहे प्रत्याशी, बाबा भोले शंकर किसको देंगे आशीर्वाद?  

यह भी पढ़ें- रांची हेल्थॉन 2026 हाफ मैराथन: अमरदीप और बिरसी बने चैंपियन, रिया तिर्की ने बढ़ाया हौसला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244