search

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर खाई में फिसला; आठ यात्री घायल

cy520520 2026-2-16 14:57:01 views 1098
  

राजौरी-पनिहाड़ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर हादसा, आठ लोग घायल।



जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना राजौरी-पनिहाड़ मार्ग पर स्थित पनिहाड़ क्षेत्र में उस समय हुई जब एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब टेंपो ट्रैवलर पनिहाड़ की ओर जा रहा था। अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे की ओर फिसल गया। वाहन में सवार सभी आठ यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कालेज राजौरी बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान मुहम्मद इलियास (45) पुत्र जलाल दीन, मनीर हुसैन (60) पुत्र मुहम्मद इसराइल, मुहम्मद रफी (28) पुत्र मुहम्मद शफी, मुहम्मद यूनिस (28) पुत्र गुलाम नबी, मुहम्मद यूसुफ (40) पुत्र गुलाम नबी, फजल हुसैन (45) पुत्र नूर मुहम्मद, शाजिया अख्तर (17) पुत्री जहान मुहम्मद तथा सीरित नवाज (10) पुत्री रब नवाज के रूप में हुई है। सभी घायल दरहाल के पनिहाड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जर्जर सड़क से वाहन के फिसलने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। इस संबंध में दरहाल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर तेज रफ्तार और खराब सड़क स्थिति के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725