search

महराजगंज में बिना गार्ड के संचालित हो रहे ATM, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

cy520520 2026-2-16 14:57:07 views 866
  

बिना गार्ड के संचालित हो रहे एटीएम।



जागरण संवाददाता, नौतनवा। नौतनवा नगर में विभिन्न बैंकों के एटीएम केंद्रों से एक वर्ष पूर्व सुरक्षा गार्ड की तैनाती हटा दी गई है। तब से अब तक एटीएम बिना सुरक्षा कर्मियों के संचालित हो रहे हैं, जिससे ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक के कई एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गार्ड हटाए जाने के बाद एटीएम पर अव्यवस्था बढ़ी है। कई बार नकदी निकालने को लेकर ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाती है, वहीं अनजान लोगों द्वारा सहायता के नाम पर फ्राड करने की आशंका भी बनी रहती है।

ग्राहकों का आरोप है कि एटीएम कक्षों में पर्याप्त निगरानी नहीं होने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं। विशेषकर देर शाम और रात के समय महिलाएं व बुजुर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं।

पूर्व में एटीएम से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं की गई। स्थानीय नागरिक व व्यापारी संतोष जायसवाल, मुन्ना चौधरी, अंगद शुक्ला, निशु मिश्रा, विपिन तिवारी, राहुल शर्मा, सुरेंद्र सोनकर, आर्यन, कुमार मलकानी, अभिषेक वर्मा ने मांग की है कि प्रत्येक एटीएम केंद्र पर पुनः सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक कुलदीप तोमर ने बताया कि लगभग एक वर्ष से एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती हटा दी गई है। क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने कहा कि यदि सुरक्षा संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर संबंधित बैंक प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में बेखौफ बदमाश: किसान पर तमंचा तानकर पिकअप में भैंस लाद ले गए, चौकी के पास हुई वारदात
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725