search

रंगभरनी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में होगी अलग व्यवस्था, नई रेलिंग के बीच ठाकुरजी से रंगों की होली खेलेंगे श्रद्धालु

cy520520 2026-2-16 06:57:56 views 927
  

मंदिर में लगी रेलिंग।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी 27 फरवरी को ठाकुरजी भक्तों संंग सोने की पिचकारी से रंगों की होली खेलेंगे। पांच दिन तक मंदिर के आंगन में बरसने वाले आस्था के इस रंग में सराबोर होने को भक्त वर्षभर इंतजार करते हैं। लेकिन, इस बार की होली अद्भुत होगी।

मंदिर में लगाई गई रेलिंग के बीच श्रद्धालु दर्शन करते हुए गुजरेंगे तो सेवायत उन पर ठाकुरजी का प्रसादी टेसू का रंग बरसाएंगे। आस्था के इस रंग में हर भक्त सराबोर होकर ही मंदिर से निकलेगा। जबकि इससे पहले ठाकुरजी का प्रसादी रंग हर भक्त पर नहीं पड़ पाता था। कुछ श्रद्धालु पीछे से ही दर्शन कर मंदिर में होली पर बिगड़े हालातों को देखकर निकल जाते थे और आराध्य के आंगन में होली का आनंद लेने की उनकी इच्छा मन में ही रह जाती थी।
रंगभरनी एकादशी से मंदिर में शुरू होगी पांच दिवसीय रंगों की होली

रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंगों की होली शुरू हो जाएगी। 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी है। इस बार रेलिंग के बीच में श्रद्धालु खड़े होकर ठाकुर बांकेबिहारी के साथ रंगों की होली खेलेंगे। शनिवार को मंदिर के बड़े हिस्से में रेलिंग लगा दी गई। अभी प्रवेश द्वारों पर रेलिंग नहीं लगाई गई हैं। एक से दो दिन में प्रवेश द्वारों पर भी रेलिंग लगा दी जाएगी। इसके बाद इसी रेलिंग से होकर श्रद्धालु गुजरेंगे।
ठाकुरजी से होली खेलने उमड़ेगी भीड़, भीड़ नियंत्रण की तैयारी तेज

रेलिंग लगने के बाद से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में बड़ी सहूलियत मिलने लगी है। ऐसे में श्रद्धालु भी उत्साहित हैं इसी व्यवस्था में होली का आनंद लेने के लिए। जबकि पहले मंदिर के आगे वीआइपी कटहरा के आसपास के ही श्रद्धालु ठाकुरजी के प्रसादी रंग का आनंद ले पाते थे। जबकि पीछे खड़े श्रद्धालुओं पर मंदिर सेवायत ही रंग डालना शुरू करते थे।
इस बार व्यवस्था कुछ अलग ही दिखाई देगी

इस बार व्यवस्था कुछ अलग ही दिखाई देगी। चूंकि पूरे प्रांगण में रेलिंग लगी होने के कारण बीच में लगी रेलिंग से ही श्रद्धालु जगमोहन की ओर बढ़ते हैं। ऐसे में जगमोहन से बरसने वाला आस्था का रंग ही सीधे श्रद्धालु पर बरसेगा और हर श्रद्धालु आनंद के इस रंग में सराबोर होकर ब्रज की होली का आनंद लेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725