search

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय सिम बॉक्स गिरोह का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

deltin33 Yesterday 23:26 views 188
  

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय सिम बॉक्स गिरोह का पर्दाफाश (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता से सटे बिधाननगर में पुलिस ने सिम बाक्स गिरोह का राजफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, वह बांग्लादेश का रहने वाला है। इसके पास से नौ मशीनें, 2500 से अधिक सक्रिय सिम कार्ड, कई मोबाइल व अन्य उपकरण मिले हैं।

बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट ने कोलकाता के पास राजारहाट इलाके के हतियारा में एक इमारत पर छापा मारा और इस गिरोह का राजफाश किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फ्लैट से गैर-कानूनी तरीके से भारत में अंतरराष्ट्रीय काल कनेक्ट किए जा रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय काल को घरेलू काल में बदलकर सीधे भारतीय नेटवर्क पर भेजा जा रहा था

अत्याधुनिक सिम बाक्स डिवाइस के जरिए अंतरराष्ट्रीय काल को घरेलू काल में बदलकर सीधे भारतीय नेटवर्क पर भेजा जा रहा था। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय गेटवे एक्सचेंज और दूरसंचार नियामक प्रक्रिया को पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा था। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य आबिर शेख उर्फ मोनिरुल इस्लाम साजिब को फ्लैट के अंदर से पकड़ लिया। वह मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है और वर्तमान में उक्त फ्लैट में किराए पर रह रहा था।
नहीं मिला वैध पासपोर्ट वीजा

आरोपित ने अपने दो सहयोगियों बिप्लब मंडल और बिप्लब हुसैन की संलिप्तता की भी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपित वैध पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त से पूछताछ कर पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस का अंदाजा है कि यह गिरोह किसी बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471632