search

Rapid Rail Meerut: ऐसे पूरा हुआ 2010 से 2026 तक का सफर, हर दिन औसतन एक लाख से अधिक लोग करेंगे यात्रा

LHC0088 3 hour(s) ago views 104
  

दुहाई डिपो में इस तरह से खड़ी होती हैं नमो भारत ट्रेन। सौ. एनसीआरटीसी



जागरण संवाददाता, मेरठ। आगामी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करेंगे, जिससे दिल्ली से मेरठ का सफर आसान हो जाएगा।
82 किमी के इस कारिडोर पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों चलेंगी। वर्तमान में प्रतिदिन 60 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। यह सेवा मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय कालेखां के बीच शुरू होने पर हर दिन औसततन एक लाख से अधिक लोग सफर करेंगे। आइये वर्ष 2010 से सुगम यातायात के लिए शुरू हुए इस सफर पर एक नजर डालें।

2010 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) ने हाई-स्पीड रेल और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की नींव रखी।  

एनसीआरपीबी ने 2010 में ही दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर जैसे प्रमुख मार्गों के लिए व्यवहारिक अध्ययन शुरू किए। 12 सितंबर 2018 को साकेत में एनसीआरटीसी का कार्यालय खुल गया।

8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजियाबाद में रैपिड रेल (Rapid rail) निर्माण का शिलान्यास किया तो 12 अप्रैल 2019 से मेरठ में मिट्टी की जांच शुरू हुई। 20 जून 2019 को गाजियाबाद में इस प्रोजेक्ट का सिविल कार्य शुरू हुआ लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित हुआ। एक जुलाई 2020 को मेरठ सीमा में पिलर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो एनसीआरटीसी ने दावा किया कि जून 2025 तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा।

मेरठ में 30 जुलाई 2021 से दिल्ली रोड पर डायवर्जन के बाद रैपिड रेल निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ। 20 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कारिडोर के तहत साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किमी के पहले चरण का शुभारंभ किया। 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ तक विस्तारित किया गया।

इसके बाद पांच जनवरी 2025 को रैपिड रेल कारिडोर पर नमो भारत मेरठ साउथ (परतापुर तिराहा) से दिल्ली की सीमा में आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तक पहुंच गई। तब से मेरठवासी शताब्दीनगर, बेगमपुल, मोदीपुरम से इस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। कई बार इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ की बात हुई पर शुभारंभ नहीं हो सका। अब शुभारंभ की तिथि निर्धारित हो गई है। पुलिस प्रशासन ही नहीं शासन स्तर से भी इसकी तैयारियां हो रही हैं।

22 फरवरी को प्रधानमंत्री इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। मोदीपुरम से सराय काले खां के बीच 82 किलोमीटर की दूरी मात्र 50 मिनट में तय होगी। वर्तमान में 55 किलोमीटर में मेरठ साउथ से न्यूअशोक नगर तक का सफर हो रहा है।
हर दिन सुबह से रात तक सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रतिदिन 60 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। यह सेवा मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय कालेखां के बीच शुरू होने पर हर दिन औसत एक लाख से अधिक लोग सफर करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160328