search

भोजपुर में यूपी की महिला डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपित गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 105
  

महिला डांसर के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में यूपी की एक महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है।

घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसे लेकर रविवार को संबंधित थाना में प्राथमिकी कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस क्षेत्र के ही तीन संदिग्धों आरोपितों को गिरफ्तार कर गहराई से पूछताछ कर रही है।

घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपित समेत उसके दो मददगारों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली एक महिला डांसर एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करती है। शनिवार रात एक प्रोग्राम में भाग लेने गई हुई थी।

इस दौरान आरोप है आरोपित महिला डांसर को आरोपित झांसा देकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

रविवार को आरोपितों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी करनामेपुर थाना को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग गांवों से तीन संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सोमवार को पीड़िता का मेडिकल जांच और कोर्ट बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में हैवानियत: फूल तोड़ने गई 7 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158062