search

जम्मू-कश्मीर: पंचायत व निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस बनाएगी रणनीति, तहसील-ब्लॉक स्तर पर लोगों के बीच पहुंचने के होंगे प्रयास

deltin33 1 hour(s) ago views 654
  

जम्मू-कश्मीर: पंचायत व निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस बनाएगी रणनीति। सांकेतिक फोटो



राज्य ब्यूरो, जम्मू। आगामी पंचायत व निकाय चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला, तहसील, ब्लाक स्तर तक लोगों के बीच पहुंच को मजबूत करेगी। इसके लिए जल्द ही एक कार्यक्रम बनाया जाएगा।जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर पार्टी के लोक भवन चलो अभियान में भाग लेने के बाद कांग्रेस के जम्मू कश्मीर प्रभारी डा. सैयद नसीर हुसैन व सह प्रभारी परगट सिंह ने प्रदेश प्रधान सहित वरिष्ठ नेताओं से बैठक की।

दोनों ने कहा कि इस अभियान के साथ जनहित के मुद्दे उठाकर लोगों के बीच जाएं ताकि आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी हो सके। दोनों नेता वापिस लौट गए है। वे विशेष रूप से पार्टी के जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर जारी अभियान में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रभारी डा. सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी में अनुशासन बनाए रखकर हर छोटे छोटे से कार्यक्रम को आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए है।

इन कार्यक्रमों में नेताओं की जयंती, पुण्यतिथि व अन्य कार्यक्रम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर हमारी रियासत हमारा हक अभियान तेजी के साथ चल रहा है। इस कार्यक्रम ने लोगों के बीच अपनी जगह को मजबूत किया है कि प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस ही राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर गंभीर है जो सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा भी नहीं बनी।

नसीर ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उजागर करके ही अब अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं जिसमें बेरोजगारी, बिजली, पानी व लोगों से संबंधित अन्य मुद्दे शामिल है। वहीं प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा ने पार्टी के प्रभारी व सह प्रभारी को जम्मू कश्मीर में चलाई जा रही पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों समेत अन्य मुद्दों की जानकारी दी।

यह बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम, जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के लिए हमारी रियासत हमारा हक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रधान नियुक्त कर दिए गए है इससे जिला स्तर पर पार्टी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में ब्लाक स्तर की समितियों का गठन होगा । बाद में प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जानी है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि दोनों नेताओं ने पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत कर यह दर्शाया है कि पार्टी मुद्दों के लिए गंभीर है। हमारा अभियान जारी रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471591