search

शिवहर में मात्र एक लीटर दूध के बकाया पैसे के लिए वृद्ध की हत्या, ईंट से कूचकर मारा

deltin33 3 hour(s) ago views 318
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, शिवहर। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में महज एक लीटर दूध के पैसे को लेकर हुए विवाद में बच्चू सिंह (65) नामक वृद्ध किसान की ईंट के प्रहार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची श्यामपुर भटहां थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

साथ ही पोस्टमार्टम बाद  शव को मृतक के स्वजनों को सौंप दिया गया है। घटना की बाबत पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के पुत्र ने गांव के ही आकाश कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए है।
पैसा मांगने को लेकर कई बार विवाद हुआ

बताया गया है कि बहुआरा निवासी स्व. चतुरी सिंह के पुत्र बच्चू सिंह पशुपालक किसान थे। बच्चू सिंह के एक लीटर दूध का पैसा आकाश कुमार के यहां बकाया था। बकाया पैसा मांगने को लेकर दोनों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हुआ था।  

इसी क्रम में आकाश कुमार ने वृद्ध बच्चू सिंह की रास्ते में घेरकर पहले बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं ईंट के प्रहार से उनकी हत्या कर दी। स्वजन इलाके के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया।  

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच की। वहीं पोस्टमार्टम करा स्वजन को शव सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। जबकि  घटना के बाद गांव में आक्रोश है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471498