search

केरल में बस अड्डों पर फ्री लाइब्रेरी की शुरुआत, फोन की जगह किताब से प्रेम जगाने की पहल

LHC0088 1 hour(s) ago views 933
  

लोगों में पढ़ने की आदत डालने के लिए अब फ्री लाइब्रेरी शुरू की जा रही है



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त था, जब देश के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर किताबों की दुकान होती थी। ट्रेन और बस से सफर करने वाले लोग वक्त काटने के लिए किताबें खरीदकर पढ़ते थे। लेकिन वक्त बदला और किताब की दुकानें सिमटते-सिमटते नाममात्र की रह गईं।

किताबों की जगह लोगों के हाथ में स्मार्टफोन आ गया और सफर कहानियां पढ़ने की बजाय रील देखने और फिल्में देखने में कटने लगा। लेकिन केरल में अब एक अनूठी पहल होने जा रही है। यहां फिर से लोगों में पढ़ने की आदत डालने के लिए अब फ्री लाइब्रेरी शुरू की जा रही है।
बस स्टैंड पर फ्री लाइब्रेरी

दरअसल केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट के बस स्टैंड पर अब निशुल्क पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। इनका नाम \“पुस्तका कूडु\“ रखा गया है। \“पुस्तका कूडु\“ का अंग्रेजी में मतलब बुक नेस्ट होता है यानी किताबों का घोंसला।

इन लाइब्रेरी का संचालन केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट का संगठन वायनशाला करेगा। केरल में पहला पुस्तक गांव भी बना है, जो पेरमकुलम में है। बस स्टैंड पर लाइब्रेरी शुरू करने की प्रेरणा भी इसी से मिली है।

शुरुआत कुन्नूर से हो गई है। दो दिन पहले यहां 250 पुस्तकों से पहला \“पुस्तका कुडु\“ खोला गया। संरक्षक पी.वी. राथीशन के मुताबिक जल्द ही कासरगोड, प्यायनूर, थोडुपुझा, पराशाला और चेरथला डिपो में भी \“पुस्तका कुडु\“ खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बजट है, भवन भी तैयार... फिर बरेली की 199 डिजिटल लाइब्रेरी में क्यों नहीं पहुंच रही किताबें?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160211