search

झरिया में सड़क जाम को लेकर बवाल, आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक के निजी अंगरक्षकों पर भीड़ का हमला

cy520520 1 hour(s) ago views 370
  

जामाडोबा बाजर में एलबी सिंह के निजी अंगरक्षकों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव का नजारा।  



संवाद सूत्र, जागरण, अलकडीहा (धनबाद)। झरिया के जामाडोबा बाजार में शनिवार देर रात उस वक्त रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई, जब बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग कंपनी देवप्रभा के संचालक एलबी सिंह के अंगरक्षकों और स्थानीय निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

सड़क जाम के दौरान हुई इस घटना में स्थानीय लोग अंगरक्षकों से भिड़ गए। कहासुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गई। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जामाडोबा बाजार में रोजाना की तरह शनिवार रात भी हाइवा परिचालन के कारण लंबा सड़क जाम लगा हुआ था।

इसी दौरान भौंरा की ओर से आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक एलबी सिंह अपने काफिले के साथ आ रहे थे। जाम में फंसने के बाद स्थिति को देखते हुए संचालक के निजी अंगरक्षक सड़क पर उतरे और जाम हटाने लगे। इसी क्रम में अंगरक्षकों और जामाडोबा बड़कीटांड निवासी एक ऑटो चालक के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि अंगरक्षकों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी।

जैसे ही यह खबर स्थानीय निवासियों तक पहुंची, देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। अपने क्षेत्र के चालक की पिटाई से आक्रोशित भीड़ ने आव देखा न ताव और आउटसोर्सिंग संचालक के अंगरक्षकों को घेर लिया। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।

इस दौरान बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और दोनों पक्षों के बीच भारी तनाव देखा गया। हालांकि जोरापोखर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।

घटना की कोई जानकारी नहीं है। किसी ने थाने में लिखित शिकायत भी नहीं की है।-उदय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, जोड़ापोखर थाना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157963