LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 543
नशों के खिलाफ पंजाब में जगह-जगह रैलियां निकाली जा रही हैं। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब सरकार द्वारा मोगा में आयोजित की जा रही “युद्ध नशे के विरुद्ध” मेगा रैली से पहले श्री मुक्तसर साहिब में विवाद खड़ा हो गया है। रैली के लिए मुक्तसर से रवाना होने वाली बसों में ड्यूटी लगाने के आदेशों का द रेवेन्यू पटवार यूनियन ने बायकाट कर दिया है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि पटवारियों की ड्यूटी को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और उन्हें गैर रेवेन्यू कार्यों में लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को उप मंडल मजिस्ट्रेट मलोट की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिए गए थे कि मोगा रैली में जाने वाली बसों में पटवारियों को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया जाए। उन्हें बसों में सवार लोगों की गिनती करना, पीने के पानी और रिफ्रैशमेंट की व्यवस्था देखना, बस रवाना होने और रास्ते में रुकने के दौरान फोटो लेकर ग्रुप में साझा करना, वीडीसी सदस्यों को फोन कर सूचना देना और नशा मुक्ति ऐप डाउनलोड करवाना जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान से पंजाब में हो रही थी नशे की सप्लाई; बठिंडा पुलिस ने 6.5 किलो अफीम समेत दो तस्कर दबोचे
ड्यूटी का बायकाट करने का फैसला
द रेवेन्यू पटवार यूनियन के प्रधान हरजिंदर सिंह ने बताया कि जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि उक्त ड्यूटी का बायकाट किया जाएगा। उनका कहना है कि पटवारी राजस्व विभाग के कर्मचारी हैं और उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी राजस्व संबंधी कार्यों की है। विधायक और ब्लॉक प्रधान को रिपोर्ट करने के निर्देश से ड्यूटी को राजनीतिक स्वरूप देने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- Photos में देखें पंजाब भर में महाशिवरात्रि की धूम; मंदिर सुंदर लाइटों से सजे, शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें
कर्मचारियों पर दबाव डालने का आरोप
यूनियन ने यह भी सवाल उठाया कि रिफ्रैशमेंट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए किसी प्रकार के फंड या बजट का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी कि भविष्य में पटवारियों को गैर रेवेन्यू कार्यों में लगाया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में हाईवे पर सरिए से लदे ट्राले में घुसी i20 कार; चालक की हालत नाजुक, सड़क किनारे पार्किंग बनी कारण |
|