search

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

LHC0088 2 hour(s) ago views 768
  

Baba Garibnath Jalabhishek: भक्त बाबा गरीबनाथ मंदिर में अलसुबह ही जलाभिषेक के लिए पंक्ति में लग गए थे। फोटो: जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Mahashivratri Muzaffarpur Temples: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की अलसुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो गया है।

  

शहर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक लगातार जलाभिषेक की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान दोपहर में मंदिर का पट बंद नहीं होगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  

रात 10 बजे से 12 बजे तक महाशृंगार की तैयारी के कारण गर्भगृह में पूजा स्थगित रहेगी, लेकिन इस दौरान भक्त बाबा के भव्य महाशृंगार के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रात 12 बजे से सोमवार दोपहर तक पुनः जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

  

इधर, बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर सह मायामाया स्थान, ब्रह्मपुरा में सुबह पांच बजे से जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। मंदिर के महंत पंडित संजय ओझा ने बताया कि परिसर में रुद्राभिषेक कराया जाएगा, जबकि शाम के समय महाशृंगार और विशेष आरती का आयोजन होगा।

वहीं, गोशाला चौक स्थित बाबा शक्तिनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर समिति से जुड़े मनमन त्रिवेदी ने बताया कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए शिव सेवकों की तैनाती की गई है।

शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थित छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भी शिव विवाह, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही रामभजन बाजार सहित अलग-अलग क्षेत्रों से शिव बारात निकालने की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरा मुजफ्फरपुर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160163