search

अमरोहा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, मंदिरों में घंटों लगी लाइन

Chikheang 3 hour(s) ago views 237
  

महाशिवरात्रि पर मंदिर में लगी कतार।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। गजरौला के चाकेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धलुओं की लंबी लाइन लग गई। मंदिर के ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भगवान् शिव के भजन गूंजते रहे। रविवार को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
जलाभिषेक के लिए भक्तों की रही भीड़, घंटों लाइन में लगे रहे भक्त

जल चढ़ाने के लिए बेल पत्र, प्रसाद आदि लेकर सुबह चार बजे से ही शिवभक्त लाइन में लग गए। चाकेश्वर महादेव मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर चौबारा, भानपुर, शिव मंदिर नगला माफी, कुमराला शिव मंदिर, गंगा प्याऊ मंदिर, शिव मंदिर हसनपुर रोड, शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, शिव मंदिर बस्ती, जलाभिषेक के दौरान शिव के भक्तों से गूंज उठे। शिवभक्त बेल पत्र और प्रसाद लेकर अपने आसपास के मंदिरों में पहुंचने लगे। चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे तक हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंच गए।
शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई

शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई। मंदिर परिसर भगवान शिव के भजनों से गूंज उठा। चौबारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लाइन लगी रही। दिनभर जलाभिषेक होता रहा। खड़ी कांवड़ लाने कांवड़ियों ने शाम को जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान भोले के भक्त व्यवस्था बनाने में लगे रहे। मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद

इस दौरान महिला पुलिसकर्मी तैनात रही, वहीं सीओ अंजलि कटारिया एवं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर अमरोहा नगर के वासुदेव मंदिर, नौगावां सादात के ग़जस्थल मंदिर व मंडी धनौरा के पथरकुटी मंदिर पर भी जलाभिषेक किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162131