search

हापुड़ में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, कांवड़ियों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

cy520520 3 hour(s) ago views 841
  

शिवभक्तों ने मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक किया। जागरण



ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार की सुबह से ही प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। दूर-दराज से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त मंदिरों में भगवान का गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं तो वहीं भक्तों के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

जिले भर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक शुरू हो गया है।

  

हरिद्वार, गोमुख एवं तीर्थ नगरी ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिवालयों में मध्य रात्रि के बाद से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया था। इस बीच जिले के प्रसिद्ध मंदिरों नक्का कुआं मंदिर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, दत्तियाना स्थित भूतेश्वर लाल मंदिर, छपकौली स्थित श्रीश्यामेश्वर महादेव मंदिर, सबली स्थित श्रीसिद्धपीठ महादेव मंदिर, दहपा स्थित महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लग गई है।

यह भी पढ़ें- शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: सोनीपत से हरिद्वार रूट पर चलेंगी स्पेशल बसें, बढ़ाई जाएंगी संख्या

  

इसके अतिरिक्त अनेक लोग व्रत रखकर मंदिरों में भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, फल, मिष्ठान आदि समर्पित कर धूप दीप से पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार मंदिरों के बाहर निगरानी बनाए हुए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157831