search

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026: यूपी में 13 दिनों तक दिखेगा भारत और नेपाल की दोस्ती का रंग, 16 फरवरी से होगा आगाज

LHC0088 3 hour(s) ago views 120
  

राज्य में 13 दिनों तक दिखेगा भारत-नेपाल दोस्ती का रंग



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2026 का आयोजन 16 से 28 फरवरी के बीच प्रदेश के आठ जिलों में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दोनों देशों के बीच सद्भाव का संदेश देंगे।

कुशीनगर से महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महोत्सव भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत बनाने का एक बड़ा प्रयास है। महोत्सव दोनों देशों की साझा विरासत, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मंच देने का काम करेगा।

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभा यात्रा, कवि सम्मेलन और संगोष्ठी होंगे। \“एक जनपद एक उत्पाद\“ की प्रदर्शनी लगेगी। महोत्सव की शुरुआत 16-17 फरवरी को कुशीनगर से होगी। इसके बाद 18-19 को सिद्धार्थनगर, 20 को महराजगंज, 21 को बलरामपुर, 22 को श्रावस्ती, 24 को बहराइच, 26 को लखीमपुर खीरी और 27-28 फरवरी को पीलीभीत में महोत्सव का समापन कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू होने को लेकर बड़ा अपडेट, महीना हो गया तय
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159989