search

चार वर्ष बाद फिर निर्यात होगी चीनी, मिलों को किया गया कोटा आवंटित

Chikheang 2025-11-27 01:53:40 views 1109
  





चार वर्ष बाद फिर निर्यात होगी चीनी, मिलों को किया गया कोटा आवंटित  

अजीत चौधरी, बिजनौर : भारत सरकार ने चीनी के निर्यात को हरी झंडी दे दी है। चीनी मिलों को कोटा जारी हो गया है। जिले की मिल भी विदेशों को बेचने के लिए रा शुगर (बिना रिफाइन हुई चीनी) बनाएंगी। सरकार की ओर से जिले की चीनी मिलों को 41 हजार मीट्रिक टन से अधिक का कोटा जारी किया गया है। विदेशों को चीनी जाने से स्थानीय बाजार में चीनी की उपलब्धता कम होगी। इससे चीनी की मांग और दाम बढ़ेंगे। चीनी के दाम अच्छे होने पर किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



कभी चीनी मिल गन्ना खरीदकर केवल चीनी ही बनाती थी। पिछले कुछ समय में गन्ने का रकबा, पैदावार और चीनी के उत्पादन में बंपर वृद्धि हुई है। जैसे गन्ने की पैदावार और चीनी का उत्पादन बढ़ा, चीनी के दाम कम होने लगे। इससे किसानों का गन्ना भुगतान भी प्रभावित हुआ। बाजार में चीनी की आवक कम करने के लिए तब भारत सरकार ने कदम उठाया और रा शुगर (बिना रिफाइन हुई चीनी) विदेशों में बेचने को हरी झंडी दी। जिले की चीनी मिलों को भी रा शुगर बनाने का कोटा दिया गया। इसके बाद चीनी के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए मिलों में एथनाल बनाने का काम भी शुरू कराया गया। एथनाल बनाने के लिए गन्ने के रस से मिठास का हिस्सा कम करके उसे शीरे में मिलाया जाता है। इससे चीनी का उत्पादन 15 प्रतिशत तक कम होता है। एथनाल तो अब तक बन रही है लेकिन सरकार ने रा शुगर बनाने पर लगभग चार वर्ष पहले रोक लगा दी थी। चीनी मिल रा शुगर बनाकर बेचती थीं और उससे मिलने वाले पैसे से किसानों का समय से भुगतान हो जाता था। रा शुगर निर्यात करने से रोक लगने पर चीनी के दाम में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई और भुगतान भी प्रभावित हो गया। लेकिन अब सरकार ने रा शुगर निर्यात को फिर से हरी झंडी दे दी है। जिले को भी 41 हजार मीट्रिक टन से अधिक का कोटा मिला है। चीनी बिकने पर चीनी मिल प्रशासन को राहत और किसानों को समय से गन्ना भुगतान मिलेगा।





चीनी मिलों को मिला कोटा

चीनी मिल, कोटा

बिजनौर, 2,412

चांदपुर, 00

धामपुर, 9,414

स्योहारा, 9,111

नजीबाबाद, 2,490

बिलाई, 6,787

अफजलगढ़, 5,730

बुंदकी, 4,962

चांगीपुर, 2,401

बरकातपुर,

योग, 43,307

नोट: कोटा मीट्रिक टन में है।



इन्होंने कहा...  

अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों को देखा जा रहा है। चीनी के दाम अच्छे होने पर विदेशों को निर्यात की जाएगी। विदेशों में माल जाने से चीनी को और बड़ा बाजार मिलेगा।



सलिल आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कारपोरेट, द्वारिकेश शुगर मिल

------

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात को हरी झंडी देकर सही कदम उठाया है। इससे चीनी मिलों को राहत मिलेगी और किसानों को समय से गन्ना भुगतान मिलेगा।

दिगंबर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू अराजनैतिक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167770