search

आगरा में सरसों का तेल खरीदने के बाद नहीं किया 48 लाख रुपये का भुगतान, मुकदमा दर्ज

cy520520 2026-1-18 06:26:11 views 728
  



जागरण संवाददाता, आगरा। सलोनी ब्रांड सरसों के तेल तैयार करने वाली फर्म महेश एडिबल आयल कंपनी के साथ 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। तीन फर्म संचालकों ने तेल की सप्लाई लेने के बाद भुगतान नहीं किया।

हरीपर्वत थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश एडिबल आयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि अफसार अहमद ने हरीपर्वत थाने में दर्ज मुकदमे में कहा है कि कोलकाता की फर्म प्रियंका इंटरप्राइजेज के श्रीकांत नश्कर, कोलकाता की फर्म द्वारेका एडिबल आयल प्रोमित मैती के प्रोमित मैती व बर्दवान पश्चिम बंगाल की फर्म गणेश ट्रेडर्स के बबलू अधिकारी ने कंपनी के सलोनी ब्रांड सरसों के तेल खरीदा।

भुगतान बाद में करने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके कंपनी को भुगतान नहीं किया गया। वर्तमान में श्रीकांत नश्कर की फर्म पर 13.91 लाख, प्रोमित मैती की फर्म पर 17.56 लाख व बबलू अधिकारी की फर्म पर 17 लाख रुपये बकाया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164177