search

Kanpur-Lucknow नेशनल हाईवे होगा जाम फ्री, 1.40 अरब से हाईवे पर बनेंगे पांच पुल

deltin33 3 hour(s) ago views 500
  

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज कस्बा में पुल बनाए जाने के लिए चिह्नित स्थल। जागरण



ब्रजेश शक्ला, उन्नाव। 92 करोड़ रुपये से ओवरले करके आवागमन के लिए चकाचक किए गए कानपुर-लखनऊ नेशनल हाइवे पर पांच पुल बनेंगे। यह सभी पुल 1.40 अरब रुपये से बनाए जाएंगे। पुल बनाये जाने के सभी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैंं। अब टेंडर प्रक्रिया चालू हो गई है।

एनएचएआई लखनऊ यूनिट से टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद आने वाले एक से दो माह के अंदर संंबंधित निर्माण एनएच के तय स्थानों पर शुरू कर दिए जाएंगे। एनएचएआई पीडी नकुल वर्मा ने बताया कि आशा खेड़ा में सर्विस रोड, नवाबगंज में फ्लाईओवर, दही तिराहे पर ही पूर्व स्वीकृत पुल के अलावा अब एनएच पर ही एक और फ्लाईओवर, चमरौली व त्रिभुवनखेड़ा में फुटओवर ब्रिज बनेंगे। सभी पुलों के बनाए जाने के लिए बजट मिल चुका है।


नेशनल हाइवे कानपुर-लखनऊ के उक्त स्थानों पर फ्लाईओवर बनाए जाने में अभी लगभग दो माह का समय लगेगा। इन पुलों को बनाए जाने के लिए डीपीआर अप्रैल 2025 में भेजी गई थी। जिसकी स्वीकृति एनएचएआई को अब मिल गई है। पूर्व में नवाबगंज व आशाखेड़ा व दही तिराहे के पुल बनाए जाने के लिए मिट्टी की नमूना जांच आदि प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जनपद के क्षेत्र में एनएच पर उक्त पुल बन जाने के बाद हाईवे पर यातायात की सुगमता बढ़ जाएगी।

एनएच पर अब तक एनएचएआइ ने जहां नवीन मंडी के निकट वर्ष 2014 में आरओबी का निर्माण करवाया है। वहीं, गदनखेड़ा चौराहा पर लगभग छह माह पहले पुल बनकर तैयार हो चुका है। अब बनने वाले नए पुलों की कवायद में कानपुर से लखनऊ जाने पर पहले त्रिभुवनखेड़ा में पैदल पुल, फिर दही चौकी तिराहा पर फ्लाईओवर, चमरौली में भी पैदल पुल, नवाबगंज में फ्लाईओवर और आशा खेड़ा में सर्विस रोड बनेगी।

दही तिराहे पर केंद्रीय विद्यालय के सामने बने छोटे पुल को ही बढ़ाकर दही तिराहे से आगे वेयर हाउस जाने वाले मार्ग के सामने तक लाया जाएगा। छोटे पुल की भी आवश्यक मरम्मत की जाएगी। इन पुलों के बन जाने से एनएच के दोनों ओर लगभग एक सैकड़ा गांव की लगभग छह लाख अबाादी सुरक्षित आवागामन कर सकेगी। वहीं एनएच पर प्रतिदिन 28 से 32 हजार वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।
बनने वाले पुलोंं पर खर्च होने वाली राशि

एनएचएआइ दही तिराहे पर लगभग आधा किमी लंबे ज्वाइंट पुल को बनाने में जहां 45 करोड़ का बजट खर्च हाेने का अनुमान लगा रहा है। वहीं नवाबगंज में 800 मीटर के पुल के लिए 60, आशाखेड़ा में सर्विस रोड के लिए 20, चमरौली व त्रिभुवनखेड़ा में लगभग 400 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिजों के निर्माण पर शेष 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अंडरपास से पुरवा जाएंगे वाहन

दही तिराहे से उन्नाव-पुरवा मोहनलाल गंज मार्ग जाने वाले वाहन, हाईवे के दोनों तरफ बनने वाली सर्विस रोड और अंडरपास से होकर आसानी से आ-जा सकेंगे और लखनऊ-कानपुर की ओर का यातायात बाधित नहीं होगा।
राहगीरों को एनएच के वाहनों से बचाएगी सर्विस रोड

आशा खेड़ा में 300 मीटर की सर्विस रोड जो मार्ग के दोनों ओर होगी। इससे यहां के गांव बाबा खेड़ा, भैंसोरा, हिम्मतगढ़, आशाखेड़ा, मिश्रापुर आदि के 50 हजार ग्रामीण सुरक्षित अपना सफर बिना एनएच पर आए ही पूरा कर सकेंगे।
दर्जनों गांव की दो लाख आबादी नहीं पार करेगी एनएच

नवाबगंज में बनने वाले फ्लाईओवर से नवाबगंज कस्बा सहित कुसुंभी, पछियाव, एतबारपुर, लवनहार, अमरेथा, जालिम खेड़ा, पछियांव, कुसुंभी, मकूर आदि गांव की दो लाख आबादी अब सीधे खतरा उठाते हुए एनएच क्रास नहीं करेगी। इसके अलावा यहां ग्रामीणाों के इस पार से उस पार आवागमन पर विराम लग जाने से एनएच पर जाम नहीं लगेगा, यातायात निर्बाध रहेगा।ग्रामीण पुल के 25 मीटर चौड़े अंडरपास से आवागमन करेंगे। एनएच का यातायात पुल से से बिना रोकटोक निकलता रहेगा।
ग्रामीणों को इस पार से उस पार की राह आसान करेंगे दो फुटओवर ब्रिज

एनएचएआई चमरौली व त्रिभुवनखेड़ा में फुटओवर ब्रिज बनवाएगा। जिससे चमरौली क्षेत्र सहित गांव जगदीशपुर, दौलतखेड़ा, बिचपरी आदि वहीं त्रिभुवनखेड़ में त्रिभुवनखेड़ा गांव सहित लोचन खेड़ा, डकारी, लखाप़ुर, तुर्किया बदरका लखनऊ से कानपुर की तरफ जाने पर बायीं ओर दाहिनी ओर के बदुआ खेड़ा पीपर खेड़ा, पीपरखेड़ा गैर एहतमाली, कल्लू पुरवा, झब्बू पुरवा आदि गांव की दो लाख आबादी को एनएच पार करने में सुरक्षित आवागमन व निर्बाध यातायात निकलता रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471258