search

Weather Today: आगरा में फरवरी में ही गर्मी का अहसास, तापमान 30 डिग्री के करीब

cy520520 2026-2-15 09:27:35 views 1204
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में फरवरी के मध्य में ही दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में तेज धूप निकली। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार व सोमवार को मौसम में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 17 व 18 फरवरी को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होगी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी।
सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा अधिकतम तापमान

शहर में शनिवार को सुबह से ही धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए। दोपहर में गरम कपड़े उतारने पड़े। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।
129 वर्ष पहले 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार फरवरी में अधिकतम तापमान 25 फरवरी, 1897 को दर्ज हुआ था। 129 वर्ष पहले अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो रिकार्ड है। फरवरी में सबसे कम तापमान एक फरवरी, 1929 को 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: महाशिवरात्रि पर चटक धूप! 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें- फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने 11 राज्यों में जारी किया अलर्ट; यूपी-बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725