search

हापुड़ में महाशिवरात्रि पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा, लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

deltin33 Yesterday 22:56 views 223
  

महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।  



जागरण संवाददाता, हापुड़। महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको  पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली है। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिन निकलते ही पुलिसकर्मी सुरक्षा में मुस्तैद हो जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जिले को तीन जोनों और दस सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के मार्गदर्शन में लगभग तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं। चार क्यूआरटी टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी।

प्रमुख शिव मंदिरों में हर साल महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग लगाकर नियंत्रण किया जाएगा। गांव के रास्तों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्धों की सघन जांच होगी।

मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। खास बात यह है कि सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी और कांवड़ियों की वेशभूषा में जासूस तैनात रहेंगे, ताकि भीड़ में घुल-मिलकर किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखी जा सके। बीट पुलिसकर्मी अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त करेंगे और सभी थाना प्रभारियों द्वारा मंदिरों का नियमित निरीक्षण करेंगे।
ड्रोन से हवाई निगरानी

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से जांच होगी। सड़क से लेकर आसमान तक निगरानी रहेगी। ड्रोन की मदद से संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी। गढ़ क्षेत्र, ब्रजघाट और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की गई है।
यातायात पर सख्ती, रहेगा रुट डायवर्जन

महाशिवरात्रि को देखते हुए पुलिस ने 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी शाम चार बजे तक व्यापक यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है। एनएच-09 सहित मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। आठ चेकिंग पाइंट स्थापित किए गए हैं। एसपी ने बताया कि कांवड़ियों के सुगम आवागमन को प्राथमिकता दी गई है, लेकिन आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने लोगों व श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम प्रेमी के साथ मंदिर पहुंची हिंदू प्रेमिका, हिंदू संगठनों ने जमकर काटा बवाल; पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471150