search

रेल यात्री ध्यान दें! 27 मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट

LHC0088 Yesterday 22:56 views 149
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन स्थित वॉशिंग पिट नंबर एक और दो पर नव निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार निर्माण कार्य मार्च में पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गोरखपुर-दिल्ली व गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल आदि ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। कुछ का मार्ग विस्तार होगा।  

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • 26 मार्च तक चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली तथा दिल्ली से 27 मार्च, तक चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल।
  • 27 मार्च तक चलने वाली 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल तथा 28 मार्च तक चलने वाली 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल।



रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेनें

  • 29 मार्च तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल मऊ जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
  • 30 मार्च तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल मऊ जंक्शन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
  • 29 मार्च तक चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी बलरामपुर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
  • 31 मार्च तक चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बलरामपुर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-बलरामपुर के बीच निरस्त रहेगी।


इन ट्रेनों का होगा मार्ग विस्तार

  • 29 मार्च तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा तक चलाई जाएगी।
  • 31 मार्च तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोंडा से चलाई जाएगी।
  • 29 मार्च तक चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 फरवरी तक आजमगढ़ तक तथा 16 फरवरी से 29 मार्च तक भटनी स्टेशन तक चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 30 मार्च, 2026 तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 फरवरी, 2026 तक आजमगढ़ से तथा 17 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक भटनी से चलाई जायेगी।
  • साबरमती से 28 मार्च, 2026 तक चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस थावे तक चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से 29 मार्च, 2026 तक चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस थावे से चलाई जायेगी।
  • 26 मार्च तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस बढ़नी तक चलाई जाएगी।
  • 28 मार्च तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस बढ़नी से चलाई जाएगी।

  • यह भी पढ़ें- सिर्फ AC ही नहीं, अब ट्रेन के जनरल कोच में भी होगी सफाई; कंट्रोल रूम को भेजनी होगी तस्वीर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159854