search

Bihar Bhumi Portal: 8 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं; विभाग ने बताया कारण और सुविधा बहाल होने का समय

cy520520 Yesterday 20:57 views 564
  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Bhumi Portal: सर्वर मेंटेनेंस के कारण बिहारभूमि पोर्टल की सभी ऑनलाइन सेवाएं रविवार (15 फरवरी) को अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी।

राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार, पोर्टल की सेवाएं पूर्वाह्न 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।
कार्य पूर्ण होते ही बहाल हो जाएगी सेवा

रखरखाव कार्य पूर्ण होते ही सेवाएं पुनः बहाल कर दी जाएंगी। सर्वर के रखरखाव का उद्देश्य पोर्टल की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाना है, ताकि उपयोगकर्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध सेवाएं मिल सकें।

इस अवधि में जमीन से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं, दस्तावेज़ देखने, आवेदन की स्थिति जांचने और अन्य डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

ऐसे में नागरिकों और संबंधित हितधारकों से विभाग का अनुरोध है कि वे निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए ही अपने कार्यों योजना बनाएं।
बिहार भूमि पोर्टल पर क्‍या-क्‍या सुविधाएं

बिहार भूमि पोर्टल (biharbhumi.bihar.gov.in) राजस्‍व एवं भूमि सुधार व‍िभाग का पोर्टल है। यह भूमि मालिकों को ऑनलाइन जमाबंदी पंजी, खसरा-खतौनी और दाखिल-खारिज (Mutation) जैसी सेवा प्रदान करती है।  

ऑनलाइन लगान भुगतान, एलपीसी आवेदन, परिमार्जन के साथ जमीन के नक्‍शे की सुविधा भी इस पोर्टल के माध्‍यम से मिलती है। उत्‍तराध‍िकार, बंटवारा, एसएमएल अलर्ट सेवा के अलावा शिकायत भी दर्ज कराने की सुविधा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157591