search

एक सॉरी की वजह से तोड़ा Dilip Kumar से रिश्ता...7 अफेयर्स के बाद भी तन्हाई में बीता जीवन, कहानी मधुबाला की

cy520520 Yesterday 20:27 views 415
  

कहानी मधुबाला की (फोटो-इंस्टाग्राम)  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गाने \“जब प्यार किया तो डरना क्या\“हमें बताता है कि प्यार में कोई डर या किसी चीज की कोई दीवार नहीं होती। लेकिन सच्चाई यह है कि हर प्रेम कहानी का सुखद अंत नहीं होता। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला के साथ भी यही हुआ जिन्होंने कई बार हार्टब्रेक झेला।

मधुबाला के जीवन में 7 पुरुष आए जिनसे उनका अफेयर रहा लेकिन इनमें से एक भी सफल नहीं हुए। ये अचानक से हम मधुबाला की बात क्यों कर रहे हैं वो इसलिए क्योंकि आज इस खूबसूरत अभिनेत्री का जन्मदिन है।

यह भी पढ़ें- 67 साल पुराने आशा भोसले के गाने पर आया Priyanka Chopra का दिल, मधुबाला जैसी खूबसूरती चाहती हैं देसी गर्ल!
दिल्ली में हुआ था मधुबाला का जन्म

14 फरवरी 1933 को दिल्ली में एक मुस्लिम परिवार में एक बच्ची का जन्म हुआ नाम रखा गया मुमताज जहां बेगम देहलवी। वह अपने पिता अताउल्लाह खान और आयशा बेगम की ग्यारह संतानों में से पांचवीं संतान थीं। काम की तलाश में परिवार बंबई चला आया और सपनों के शहर ने मुमताज जहां बेगम को मधुबाला बना दिया।

  
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में मधुबाला

इस अभिनेत्री ने 1950 के दशक में भारतीय सिनेमा में धूम मचा दी और अपनी पीढ़ी की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। महज दो दशकों के अपने करियर में मधुबाला को हॉलीवुड से कई प्रस्ताव मिले और उन्हें \“भारतीय सिनेमा की वीनस\“ और \“बॉलीवुड की मर्लिन मोनरो\“ जैसे नामों से पुकारा जाने लगा। एक्ट्रेस ने मुगल-ए-आजम, हावड़ा ब्रिज, काला पानी, चलती का नाम गाड़ी और बरसात की रात जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म मुगल-ए-आजम में उनका अनारकली का रोल सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ।
दिलीप कुमार को भेजा था लेटर

बॉलीवुड प्रशंसकों का मानना था कि जब मधुबाला ने दिलीप कुमार को पहली बार देखा, तो उन्हें उनमें अपना पूरा संसार नजर आया। दिलीप कुमार भी अविवाहित थे और उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि मधुबाला उनसे चुपके से प्यार करने लगी थीं। एक दिन, कोई उनके पास आया और बताया कि मधुबाला ने उन्हें एक पत्र और एक पैकेट दिया है। दिलीप ने पत्र पढ़ा; उसमें लिखा था, \“मैं तुम्हें एक गुलाब भेज रही हूं। अगर तुम मेरा प्यार स्वीकार करो, तो गुलाब रख लेना, वरना उसी हाथों से वापस भेज देना।\“ देवदास अभिनेता ने फूल रख लिया और इस तरह फिल्म जगत के दो बेहतरीन सितारों के बीच एक प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।
परिवार को पसंद नहीं था रिश्ता

हालांकि, यह प्रेम कहानी ज़्यादा समय तक नहीं चली। मधुबाला और दिलीप कुमार ने पहली बार 1951 में आई फिल्म \“ताराना\“ में साथ काम किया था। यहीं उनकी मुलाकात हुई। यहीं से उनकी नजदीकी बढ़ी। इसके बाद उन्होंने तीन और फिल्मों में साथ काम किया। दोनों का रिश्ता करीब नौ साल तक चला। हालांकि मधुबाला के परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। एक फिल्म की शूटिंग होनी थी और मधुबाला के परिवार उन्हें आउटडोर शूटिंग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी। मामला अदालत तक पहुंचा। वहां दिलीप कुमार ने बीआर चोपड़ा का साथ दिया और उनकी तरफ से गवाही दी। इससे मधुबाला का दिल टूट गया और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। इसके बाद मधुबाला के परिवार की ओर से अपेक्षा थी कि दिलीप कुमार उनके पिता से एक ‘सॉरी’ कह दें लेकिन ऐसा हुआ नहीं और रिश्ता यहीं खत्म हो गया।

  
मधुबाला के अफेयर्स

इसके अलावा कहा जाता है कि जब मधुबाला दिल्ली में थी तब लतीफ नाम के एक युवक से उनको प्यार हुआ। एक्ट्रेस जब मुंबई शिफ्ट हुई तो वह बहुत दुखी हुआ। मधुबाला जाते-जाते उसे एक गुलाब का फूल आखिरी निशानी के तौर पर देकर आई थीं जिसे लतीफ न ताउम्र अपने पास रखा। वहीं डायरेक्टर किधर शर्मा, कमाल अमरोही, एक्टर प्रेमनाथ, जुलफिकर अली भुट्टो और किशोर कुमार के साथ भी उनका अफेयर रहा।

यह भी पढ़ें- 105 गानों को रिजेक्ट करने के बाद पूरी हुई थी तलाश, 65 साल पुरानी मूवी का ये सॉन्ग आज भी है कल्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157600