search

गोरखपुर से होकर दिल्ली तक चलेंगी दो होली स्पेशल ट्रेनें, इस डेट से होगा आवागमन

Chikheang Yesterday 19:56 views 598
  

गोरखपुर से होकर दिल्ली तक चलेंगी दो होली स्पेशल ट्रेनें।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली पर्व पर दिल्ली आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन से गोरखपुर के रास्ते दो होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 04060/04059 नंबर की नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली वाया गोरखपुर होली विशेष नई दिल्ली से 20 फरवरी से 06 मार्च तक तथा सुपौल से 22 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन 15 फेरों में चलाई जाएंगी।

इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 और साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 04010/04009 नंबर की दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली वाया गोरखपुर होली स्पेशल दिल्ली से 26 फरवरी एवं 05 मार्च को तथा सीतामढ़ी से 27 फरवरी एवं 06 मार्च को 02 दो फेरों में चलाई जाएगी।

इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

  • 04060 नई दिल्ली-सुपौल होली नई दिल्ली से रात 09.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग के रास्ते दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर बाद 03:40 बजे गोरखपुर से छूटकर देवरिया व छपरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे सुपौल पहुंचेगी।
  • 04059 सुपौल-नई दिल्ली होली स्पेशल सुपौल से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरौनी, छपरा और देवरिया होते हुए गोरखपुर से रात 09:10 बजे छूटकर कानपुर होते हुए दूसरे दिन शाम 04:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल दिल्ली से रात 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली और सीतापुर होते हुए गोरखपुर से दूसरे दिन दोपहर बाद 02:10 बजे छूटकर कप्तानगंज और नरकटियागंज के रास्ते रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
  • 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली होली स्पेशल सीतामढ़ी से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 09:00 बजे चलकर सीतापुर जंक्शन और बरेली के रास्ते रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें- यात्री ध्यान दें! 30 मार्च तक बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का संचालन ठप, रेलवे ने कई का बदला टर्मिनल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161864