search

लखनऊ में मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार का गला कटा, नीचे गिरने पर पत्नी और बेटी घायल

deltin33 2 hour(s) ago views 908
  

एआई जनरेटेड तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के आदेशों के बावजूद शहर में जानलेवा मांझे पर लगाम नहीं लग पा रही है। नतीजतन, आए दिन लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो रहे हैं।

शनिवार को एक बार फिर मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की गर्दन कट गई। बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी और चार महीने की बच्ची सड़क पर गिरने से घायल हो गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। पीड़ित ने मांझे की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।

हुसैनगंज निवासी मुशर्रफ मजदूरी करते हैं। मुशर्रफ ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह बाइक से पत्नी नेहा और चार महीने की बेटी परवाह को लेकर ऐशबाग पुल पर जा रहे थे। पुल के ऊपर अचानक उनके गले में धारदार मांझा आकर फंस गया। वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही मांझे ने गर्दन रेत दी।

वह जब तक बाइक रोकते तब तक मांझे ने गले पर निशान बना दिया। इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। नेहा और गोद में बैठी उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया।

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। मुशर्रफ ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि घटना में हम लोगों की जान बच गई। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांझे पर रोक लगाने की मांग की है।

इन इलाकों में हो रही सबसे ज्यादा घटनाएं

मांझे से कटने की सबसे ज्यादा घटनाएं बाजारखाला ओवरब्रिज, ऐशबाग ओवर ब्रिज, नया और पुराना पक्का पुल, ग्रीन कारीडोर, सहारा सिटी ओवर ब्रिज, शहीद पथ, बालागंज के आसपास हरदोई रोड का इलाका।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं



  • 23 मई 2023: ठाकुरगंज के पीर बुखारा इलाके में चाइनीज मांझे से युवक हुआ चोटिल।
  • 27 मार्च 2024: हजरतगंज कोतवाली के एसएसआइ का अंगूठा ईदगाह रोड पर मांझे से कट गया।
  • 23 फरवरी 2025: बीबीडी इलाके में मांझे से बाइक सवार अमन घायल।
  • 3 सितंबर 2025: हैदरगंज में व्यवसायी आसिम मार्शल दो बेटियों को लेकर स्कूल से घर जा रहे थे। मांझे की चपेट में आकर घायल हुए।
  • तीन फरवरी 2026: दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मोहम्मद शोएब के गले में हैदरगंज ओवरब्रिज पर मांझा फंसा, गला कटने से मौत
  • चार फरवरी 2026: गोमती नगर विस्तार में मलेसेमऊ गांव के पास शहीद पथ पर पूर्व एयरफोर्स कर्मी बृजेश राय मांझे की चपेट में आए। होठ दाढ़ी का निचला हिस्सा कटा।
  • 13 फरवरी 2026: इंदिरा नगर निवासी ध्रुव नारायण पांडेय कैंट इलाके में मांझे से घायल हुए
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471076